लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे बेगुसराय के लिए रवाना हो गए हैं।
बेगुसराय में राहुल गांधी एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होंगे और बाद में पटना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए नेता लगातार राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, सबसे पहले अपने गठबंधन और अपनी पार्टी की खटिया खड़ी कर देते हैं।
नित्यानंद राय का दावा है कि राहुल गांधी यहां तेजस्वी यादव की खटिया खड़ी करने के लिए आए हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संविधान के सच्चे पुजारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो सबका साथ, सबका विकास, गरीबों का कल्याण, युवाओं को रोजगार और देश को उन्नति के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।
नित्यानंद राय ने आगे कहा कि संविधान हाथ में लेकर दिखावटी लोग गरीबों को लूटने वाले हैं।
उन्होंने 12 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार और परिवारवादी नेताओं पर निशाना साधा।
नित्यानंद राय ने लालू यादव की पार्टी आरजेडी को जंगलराज स्थापित करने वाली पार्टी बताया और कहा कि बिहार की जनता ने भ्रष्ट लोगों को नकार दिया है। वे विकास चाहते हैं।
*#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर कहा, राहुल गांधी बिहार आएं। वे जहां भी जाते हैं, सबसे पहले अपने गठबंधन और अपनी पार्टी के लिए समस्याएं खड़ी करते हैं। यहां वे तेजस्वी के लिए समस्याएं खड़ी करने आ रहे… pic.twitter.com/pVSRSK7pfD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025
वक्फ बिल के खिलाफ थलापति विजय पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की याचिका
शादी की तारीख से पहले ही दुल्हन संग भागा दूल्हा, मंदिर में रचाई शादी!
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा आंधी-पानी का दौर!
विकल्प नहीं था... : दिल्ली के किस बल्लेबाज के लिए मुंबई इंडियंस के पास नहीं थी कोई योजना?
कर्नाटक में बिहार का हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर, सरकार ने कहा - कानून-व्यवस्था पर सवाल नहीं!
भागते नहीं तो, मारे जाते... हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद में दहशत, सैंकड़ों का पलायन
सौरव गांगुली को ICC में बड़ी जिम्मेदारी, वीवीएस लक्ष्मण भी हुए शामिल
अलीगढ़: सास संग फरार दामाद राहुल का गांव वालों ने किया बचाव!
कर्नाटक: हुबली में 5 वर्षीय बच्ची की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में ढेर
करुण नायर की तूफानी पारी और रोहित शर्मा की डगआउट कप्तानी से IPL में मीम्स की बाढ़!