बिहार में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा आंधी-पानी का दौर!
News Image

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 14 अप्रैल को दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-मध्य बिहार में आंधी-पानी की स्थिति बन सकती है।

सोमवार को बिहार में आंधी-पानी के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में, बिहार में तापमान सामान्य से नीचे या इसके आसपास बना हुआ है।

16 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। रविवार को मध्य बिहार से उड़ीसा तक एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसका असर बिहार के मौसम में भी देखने को मिलेगा।

राज्य में अप्रैल महीने में अब तक सामान्य से 171 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। एक से 13 अप्रैल तक राज्य में 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि तक 12 मिलीमीटर बारिश होती है।

तेज हवा के साथ हो रही बारिश खलिहान में रखी फसल या खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। हालांकि, कृषि विज्ञानी सब्जी उत्पादन के लिहाज से इस बारिश को बेहद उपयोगी बता रहे हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार की सुबह से लेकर रविवार की दोपहर तक नालंदा, किशनगंज, बांका, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, गोपालगंज, औरंगाबाद और अररिया में सामान्य से मध्यम बरसात दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले पांच दिनों तक बिहार में लू चलने के आसार नहीं हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसमी दशाओं में बदलाव के चलते अभी तक राज्य में लू की स्थिति नहीं बनी है और अगले पांच-छह दिन लू चलने की संभावना भी नहीं दिख रही है।

रविवार को बिहार में सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोपालगंज में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड के अनुसार, बिहार में रविवार को 26 से 35 डिग्री के बीच उच्चतम पारा दर्ज किया गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पूर्व क्रिकेटर एलेक स्टीवर्ट पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी का निधन

Story 1

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हाथों से गिरी फुटबॉल कप ट्रॉफी, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Story 1

गली में आशिकी: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, ऊपर से आई आवाज, फिर...

Story 1

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, 200 मरीज बचाए गए, डिप्टी CM पहुंचे

Story 1

अगर हम अलग-थलग होंगे तो नहीं जीत पाएंगे : मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी की शांति अपील

Story 1

CID: नई चमक, नया जोश, पर क्या नए ACP ले पाएंगे प्रद्युमन की जगह?

Story 1

शरीयत संविधान से ऊपर: झारखंड मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के बयान से मचा बवाल

Story 1

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, मरीजों को किया गया स्थानांतरित

Story 1

धोनी रिव्यू सिस्टम: माही इज बैक , DRS ने उड़ाए पूरन के होश

Story 1

कचरे के पहाड़, चूहों का आतंक: बर्मिंघम में सेना तैनात!