ना अस्पताल, ना मशीन, फिर भी चमत्कार! समुद्र में बलूच मछुआरे की जान बचाई भारतीय नौसेना ने
News Image

अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद ने एक ईरानी मछली पकड़ने वाली नाव के बलूच मछुआरे की जान बचाई। मछुआरे को काम करते समय उंगली में गंभीर चोट लग गई थी।

ओमान की खाड़ी से लगभग 350 समुद्री मील पूर्व में नाव से मदद की गुहार लगाई गई थी। आईएनएस त्रिकंद तुरंत हरकत में आया और राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

नाव पर कुल 16 मछुआरे सवार थे, जिनमें से 9 बलूचिस्तान से, 2 पाकिस्तान के सिंध प्रांत से और 5 ईरान से थे। घायल मछुआरा बलूच नागरिक था और उसकी हालत गंभीर थी।

उंगली में फ्रैक्चर था, कई गंभीर चोटें थीं और अत्यधिक खून बह रहा था।

आईएनएस त्रिकंद के मरीन कमांडो और मेडिकल अफसरों की एक टीम तुरंत ईरानी बोट पर पहुंची।

घायल की नाजुक हालत को देखते हुए, नाव पर ही खुले आसमान के नीचे एक मिनी ऑपरेशन थियेटर तैयार किया गया।

उसे लोकल एनेस्थीसिया दिया गया और तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में घायल उंगली का इलाज किया गया। ऑपरेशन सफल रहा और खून का बहाव रोक दिया गया।

भारतीय नौसेना की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की सराहना की गई।

भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए 2017 में मिशन डिप्लॉयमेंट की शुरुआत की।

इस पहल का उद्देश्य भारतीय व्यापारिक जहाजों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित रखना, समुद्र के रास्ते होने वाली आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाना और मादक पदार्थों की तस्करी को नियंत्रित करना है।

इसके अलावा, समंदर में किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में सहायता प्रदान करना भी इसका एक अहम हिस्सा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अजूबा! एक गेंद, छक्का और विकेट! धोनी की CSK में ये क्या हो गया?

Story 1

जम्मू कश्मीर विधानसभा में मारपीट, AAP विधायक की टिप्पणी पर बवाल

Story 1

सड़क पर पत्नी ने बेरोजगार पति को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल

Story 1

नाचते हुए 300 लोगों पर गिरी नाइट क्लब की छत, 66 की मौत!

Story 1

पप्पू यादव का धमाका: कांग्रेस RJD के साथ अपमानित महसूस करती है!

Story 1

भारत ने बांग्लादेश से छीनी निर्यात सुविधा, रिश्तों में आई खटास?

Story 1

रचिन रवींद्र के तूफानी चौके से चीयरलीडर घायल, दर्द से कराहने का वीडियो वायरल

Story 1

800 करोड़ी फिल्म पर चोरी का इल्जाम, पोस्टर देख भड़के फैंस!

Story 1

बिहार के खेल मंत्री का कंबल दांव : चुनावी चाल या उल्टा पड़ेगा दांव?

Story 1

पश्चिम बंगाल में वक्फ एक्ट लागू नहीं, जैन कार्यक्रम में ममता बनर्जी का आश्वासन