संभल, उत्तर प्रदेश अब धीरे-धीरे बदल रहा है। रामनवमी के मौके पर संभल में पहली बार विश्व हिंदू परिषद ने भव्य शोभायात्रा निकाली।
हजारों लोगों ने इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवतियों ने हाथों में तलवारें लेकर करतब दिखाए, तो युवक भगवा झंडे लेकर जोश और उत्साह से झूमते दिखे। शोभायात्रा में भगवान राम, हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां भी शामिल थीं।
आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम शोभायात्रा में देखने को मिला। यात्रा में चलने वाले लोगों ने भगवान के जयकारे लगाए। नगर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी।
राम नवमी के दौरान संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन भी किया गया। सात साल की बच्ची गुनगुन कश्यप ने फीता काटा। आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा कराई। यह चौकी संभल हिंसा के बाद 100 दिनों के अंदर जामा मस्जिद के सामने बनकर तैयार हुई।
शोभायात्रा के दौरान कानपुर में ब्रह्मदेव चौराहे पर किसी ने पुलिस पर जूता-चप्पलें फेंके, जिसके बाद पुलिस और लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। इस दौरान कानपुर के डीएम ने 9 महिलाओं को शस्त्र लाइसेंस भी दिए।
आस-पास के लोगों ने बताया कि मुस्लिम बाहुल्य इलाका होने की वजह से पहले कभी ऐसा माहौल नहीं देखा गया। जामा मस्जिद के सामने से धार्मिक जुलूस निकालने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। पुलिस और प्रशासन की चुस्ती की वजह से यह संभव हुआ। कई जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने आगे बढ़कर यात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। पुलिस अधिकारी भी लगातार गश्त करते नजर आए।
*राम नवमी पर संभल में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गई शोभा यात्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात.#RamNavamiCelebration #Sambhal #ShobhaYatra #UttarPradesh #UPNews #RamaNavami #InKhabar #latestupdtaes pic.twitter.com/uTCxKQqsUa
— InKhabar (@Inkhabar) April 6, 2025
देश में आज से लागू हुआ नया वक्फ कानून, मचा बवाल
बांग्लादेश में बार-बार धरती से क्यों प्रकट हो रहे भगवान विष्णु ?
एक ही कपड़े पर दो महिलाओं में ज़ोरदार भिड़ंत, वायरल हुआ वीडियो
जयपुर सीरियल ब्लास्ट: 17 साल बाद 4 दोषियों को आजीवन कारावास
बिहार में मंत्रियों का वेतन और भत्ता बढ़ा, कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
भारतीय टीम के कोच पद पर ज़हीर खान की हामी, न्यूज़ीलैंड के कोच का इस्तीफा!
आईपीएल 2025: आखिरी ओवर में केकेआर की हार, लखनऊ की रोमांचक जीत!
जयपुर में नशे में धुत उस्मान का कहर: तीन की मौत, कांग्रेस पर उठे सवाल, पुलिस का खुलासा
पूरन का तूफ़ान! 8 छक्के, केकेआर के गेंदबाज बेहाल, बने धांसू रन
चपरासी बना प्रोफेसर! यूनिवर्सिटी की कॉपियां जांची, कमाए 5000 रुपये