बांग्लादेश में धरती के नीचे से भगवान विष्णु की मूर्तियां बार-बार निकलने का रहस्य गहराता जा रहा है। पिछले चार सालों में देश के अलग-अलग हिस्सों से विष्णु प्रतिमाएं मिलने की खबरें आई हैं।
हाल ही में मिली प्रतिमा का वजन 27 किलो बताया जा रहा है। इस प्रतिमा में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की तस्वीर भी उकेरी गई है। हैरानी की बात है कि बुलडोजर से खुदाई के बावजूद प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
पुलिस ने प्रतिमा को अपने कब्जे में लेकर कोषागर में भेज दिया है। इसके बाद पुरातत्व विभाग इसकी जांच करेगा और बताएगा कि यह मूर्ति कब की है।
इससे पहले साल 2023 में बांग्लादेश के फरीदपुर में भी भगवान विष्णु की एक प्रतिमा मिली थी, जिसका वजन 32 किलो था। 2021 के अगस्त में बांग्लादेश में 1000 साल पुरानी भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली थी।
वर्तमान में बांग्लादेश के जिस इलाके से विष्णु की प्रतिमा निकली है, वहां कभी एक राजमहल था। माना जाता है कि यहां सदियों पहले हिंदू राजा रहते थे, जो भगवान विष्णु के उपासक थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसी राजमहल की प्रतिमा तालाब के नीचे चली गई होगी। 1947 में भारत से अलग होने से पहले बांग्लादेश में सैकड़ों मंदिर थे। 1947 से 71 तक ये क्षेत्र पाकिस्तान के अधीन था। 1971 में बांग्लादेश को अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता मिली।
माना जाता है कि बांग्लादेश में पहले बंगाली हिंदू परिवार रहते थे, जो भगवान विष्णु के उपासक थे। लेकिन समय के साथ उनकी आबादी कम होती गई, मंदिर टूटते गए और मूर्तियां धरती के नीचे दब गईं।
Natore, Bangladesh.
— Monidipa Bose - Dey (মণিদীপা) (@monidipadey) May 28, 2022
Another Sena era Vishnu Idol emerges from a Pond...
Hindu History is rising again...@LostTemple7 pic.twitter.com/2xYglsr07h
क्या आपने देखा? युजवेंद्र चहल और प्रीति जिंटा का ये खास पल, मैदान पर दिए ऐसे रिएक्शन!
KKR की हार पर फूटा कप्तान का गुस्सा, रहाणे-अय्यर की चैट हुई लीक !
लाइव मैच में KKR के तीन बल्लेबाजों का बल्ला हुआ फेल, अंपायर ने पकड़ी गड़बड़ी!
शोएब अख्तर का हफीज पर पलटवार, कहा - विरासत आपने छोड़ी?
चहल के चौसर में KKR चित, पंजाब ने पलटा हारा हुआ मैच!
गाजा पर इजरायली कहर: 1200 हमास ठिकानों पर हवाई हमला, 15 कमांडर ढेर
फास्टैग विवाद: महिला ने टोल कर्मी को 4 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, गला दबाया, सिर टेबल पर पटका!
बी.आर. गवई: भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश बनने की ओर अग्रसर
KKR का खेमा पंजाब के खिलाफ बड़ा कांड कर गया! अंपायर ने पकड़ा अवैध बल्ला, होगी कार्रवाई!
क्या देश में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर? PM मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात, नड्डा के घर शाह-राजनाथ की बैठक!