मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन IPL 2025 में निराशाजनक रहा है। चार मैचों में से केवल एक में जीत और तीन में हार के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है।
सीजन के बीच में ही मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में वापस आ गए हैं।
माना जा रहा है कि बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल स्टाफ से मंजूरी मिलने के बाद बुमराह की टीम में वापसी हुई है।
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट से जूझ रहे थे। इस वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी नहीं खेल पाए थे।
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए लिखा, रेडी टू रोर ।
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार जैसे युवा गेंदबाजों को आजमाया।
बुमराह 2013 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने 133 मैचों में 165 आईपीएल विकेट लिए हैं।
उनकी घातक गेंदबाजी और सटीक यॉर्कर के कारण बुमराह ने मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताए हैं। उनके टीम में शामिल होने से मुंबई इंडियंस को निश्चित रूप से फायदा होगा।
मुंबई इंडियंस का अगला मैच 7 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ और 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।
𝑹𝑬𝑨𝑫𝒀 𝑻𝑶 𝑹𝑶𝑨𝑹 🦁#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL pic.twitter.com/oXSPWg8MVa
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025
हैदराबाद के शेर बने भीगी बिल्ली, क्या 300 का सपना, RCB का रिकॉर्ड भी खतरे में?
सुपरस्टार के प्रेम में दीवाने हुए फैंस, 250 फीट का बैनर गिरा, बाल-बाल बची जान!
बैटलग्राउंड बना जंग का मैदान: असीम रियाज ने अभिषेक मल्हान को दी गाली, कहा - तेरे जैसे 56...
पहले पैग, फिर अंडा: दिल्ली मेट्रो में युवक की हरकत से मचा हड़कंप, DMRC पर उठे सवाल
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के करोड़ों रुपये पल भर में डूबे
बबुआ का बुआ को ज़ोरदार सियासी झटका: बसपा के दो बड़े नेता समाजवादी पार्टी में शामिल
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में राहुल गांधी की यात्रा, कन्हैया के साथ पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा
रामनवमी जुलूस में करतब दिखाते युवक के कपड़ों में लगी आग, बाल-बाल बचा
मेरे जिंदा रहते किसी की नौकरी नहीं जाने दूंगी, CM ममता का बड़ा ऐलान!
राष्ट्रपति मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को दी मंजूरी!