शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के करोड़ों रुपये पल भर में डूबे
News Image

शेयर बाजार के लिए सोमवार ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। बीएसई सेंसेक्स में लगभग 2500 अंकों की भारी गिरावट आई। एनएसई निफ्टी भी 900 अंकों से अधिक गिर गया।

बाजार में ये भूचाल डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण आया है। जब से ट्रंप ने जवाबी टैरिफ का ऐलान किया है, भारत सहित दुनिया भर के शेयर बाजार दबाव में हैं।

सोमवार को बाजार खुलते ही बिखर गया। सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोनों एक्सचेंजों पर लिस्टेड लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों के 5 मिनट में ही 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। माना जा रहा था कि टैरिफ के चलते कुछ दिनों तक बाजार में दबाव दिखाई दे सकता है।

यहां आज की गिरावट के 5 प्रमुख कारण दिए गए हैं:

ट्रेड वॉर की आशंका: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के जवाब में चीन ने भी अमेरिकी आयात पर 34% टैरिफ लगाया है। वहीं, यूरोपीय यूनियन सहित अन्य देश भी इसकी तैयारी कर रहे हैं। इस वजह से पूरी दुनिया में ट्रेड वॉर की आशंका मजबूत हो गई है और निवेशक घबराए हुए हैं। निवेशक बीते दिनों आई तेजी का फायदा उठाने के लिए बिकवाली कर रहे हैं और बाजार गिर रहा है।

रुपये की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 50 पैसे कमजोर होकर खुला है। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.74 पर खुला। रुपये की कमजोरी ने भी बाजार की चाल को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एशियाई बाजारों में बिकवाली: भारत के शेयर बाजार पर एशियाई बाजारों की बिकवाली का भी असर दिखाई दिया है। जापान के निक्केई में 6% से अधिक की गिरावट आई है। इसी तरह, ताइवान, हांगकांग, जापान, चीन और कोरिया के बाजारों में भी भारी गिरावट है। इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार भी पूरी तरह लाल हो गया था। दुनियाभर के बाजारों में आई गिरावट से भारतीय बाजार भी प्रभावित हुआ है।

मंदी की आहट: अमेरिका में मंदी की आशंका मजबूत हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। इस वजह से कई ग्लोबल एजेंसियों ने अमेरिका में इसी साल मंदी की आशंका जताई है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, ऐसे में उसका मंदी की चपेट में आना पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकता है। इस आशंका में भी भारत सहित एशियाई बाजार गिर रहे हैं।

विदेशी निवेशकों का रुख: विदेशी निवेशकों ने एक बार फिर से बिकवाली शुरू कर दी है। इस वजह से भी भारतीय शेयर बाजार कमजोर बना हुआ है। 2 अप्रैल यानी डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ से पहले तक निवेशी निवेशकों की खरीदारी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन उसके बाद से वे बिकवाली कर रहे हैं और हमारा बाजार कमजोर हो रहा है। अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह के 4 सत्रों में ही विदेशी निवेशक बाजार से कुल 10355 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

PSL में अनोखा इनाम! शतकवीर को मिला हेयर ड्रायर, फैंस हुए हैरान

Story 1

चक्रवात सक्रिय! बिहार, झारखंड, बंगाल में भयंकर बारिश, ओलावृष्टि और तूफानी हवा का अलर्ट

Story 1

बुमराह-नायर में गर्मागर्मी, रोहित शर्मा ने लिए मजे!

Story 1

मुर्शिदाबाद हिंसा: हालात बेहतर, पर हमला गंभीर; कांग्रेस-भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Story 1

अबरार अहमद का विवादास्पद जश्न फिर चर्चा में!

Story 1

हजारीबाग में धार्मिक जुलूस पर पथराव, तनावपूर्ण माहौल, पुलिस तैनात

Story 1

कोई देश नहीं बचेगा, सब पर लगेगा टैरिफ: ट्रंप का सख्त ऐलान

Story 1

PSL है या मज़ाक! शतक पर हेयर ड्रायर, उड़ी खिल्ली

Story 1

मुशीराबाद हिंसा: क्या ममता बनर्जी देंगी इस्तीफा? बंगाल में सियासी भूचाल

Story 1

जान बचाने वाला बना मौत से जूझता: नर्सिंग अफसर के लिए जान पर खेला कबाड़ी, अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा