टीवी रियलिटी शो बैटलग्राउंड शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। रुबीना दिलैक, असीम रियाज, शिखर धवन, रजत दलाल और अभिषेक मल्हान जैसे सितारों से सजे इस शो में असीम रियाज और अभिषेक मल्हान के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बैटलग्राउंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी असीम रियाज का उग्र रूप देखने को मिला था। उन्होंने रजत दलाल को सबके सामने खूब खरी-खोटी सुनाई और गुस्से में कुर्सी पटक कर चले गए थे।
वायरल वीडियो में अभिषेक मल्हान और असीम रियाज के बीच गरमागरम बहस दिखाई दे रही है। इस विवाद की शुरुआत अभिषेक ने असीम को उकसाते हुए की। उन्होंने कहा, भाई, अब आप कम ही बोलिए, क्या पता इस शो को भी 24 घंटे के अंदर ही छोड़ दें।
अभिषेक का इशारा असीम रियाज के खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर होने की घटना की ओर था। उस शो में एक टास्क के बाद असीम ने रोहित शेट्टी से बहस की थी और बदतमीजी की थी, जिसके बाद उन्हें शो से निकाल दिया गया था।
अभिषेक मल्हान के इस ताने को सुनकर असीम रियाज आपा खो बैठे। उन्होंने भरी महफिल में गुस्से में गालियां देना शुरू कर दिया। वीडियो में कई लोग उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
असीम और अभिषेक की इस लड़ाई ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Asim Riaz vs Abhishek Malhan in Amazon MX Player s Battleground show 😱😱 pic.twitter.com/WqYSxVbhZn
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) April 5, 2025
बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान महिलाओं में महाभारत, बाल खींचकर हुई जमकर मारपीट!
नीट परीक्षा की तारीख बदली? सरकार ने छात्रों को दी सही जानकारी
IPL 2025: राठी का नोटबुक सेलिब्रेशन क्यों बना BCCI के लिए सजा का कारण?
वक्फ कानून का समर्थन करने पर भड़की भीड़, बीजेपी नेता का घर फूंका
हैदराबाद में गर्भवती पत्नी पर पति का जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात!
आम आदमी को झटका! एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा, आज रात से लागू
अंकल जी रह गए दंग! क्या है ये बला? वायरल वीडियो देखकर आप भी हंस पड़ेंगे
भाजपा में बड़ा फेरबदल! इस हफ्ते मिलेगा नया संगठन का कप्तान
सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, आठवें दिन 100 करोड़ पार!
क्या माही भाई से भी तेज है यह विकेटकीपर? बल्लेबाज को पकड़कर कर दी स्टंपिंग!