700 करोड़ का पम्बन ब्रिज: एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
News Image

पूरी दुनिया आज भारत और एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज, पम्बन की आधिकारिक ओपनिंग देखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनवमी के अवसर पर अरब सागर पर बनी इस इंजीनियरिंग की अद्भुत संरचना का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री इस पुल पर दौड़ने वाली रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी भी दिखाएंगे। करीब 2.08 किमी लंबा ब्रिज रामेश्वरम (पम्बन द्वीप) को तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ही नवंबर 2019 में इस ब्रिज की नींव रखी थी। इसे साल 2021 तक बनाया जाना था, लेकिन यह साल 2024 में पूरा हुआ।

करीब 700 करोड़ की लागत से बने इस ब्रिज पर डबल ट्रैक और हाई-स्पीड ट्रेनों का ट्रायल हो चुका है।

स्टेनलेस स्टील से बने इस ब्रिज पर पॉलीसिलोक्सेन की कोटिंग की गई है, जिस वजह से जंग और समुद्र के नमकीन पानी का इस पर असर नहीं पड़ेगा।

700 करोड़ में बने करीब 2 किलोमीटर लंबे पुल पर 100 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल स्पैन है। यह स्पैन करीब 22 मीटर ऊंचाई तक उठ सकता है, ताकि समुद्री जहाज आसानी से आवाजाही कर सकें।

अगर समुद्र हवाओं की स्पीड 58 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हुई तो यह ब्रिज काम नहीं करेगा, बल्कि ऑटोमैटिक रेड सिग्नल देगा। इस दौरान ब्रिज से ट्रेनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। अक्टूबर से फरवरी के बीच ऐसा हो सकता है।

इस ब्रिज से ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी।

नया ब्रिज ऑटोमेटेड वर्टिकल लिफ्ट सिस्टम से लैस है। डबल ट्रैक और इलेक्ट्रिफाइड सिस्टम लगाया गया है। यह पुल अगले 100 साल तक ऐसा ही रह सकता है।

12 जुलाई 2024 को लाइट इंजन का ट्रायल रन इस पुल पर किया गया था। 4 अगस्त 2024 को टावर कार का ट्रायल रन किया गया। 31 जनवरी 2025 को रामेश्वरम एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। इसके बाद ही पुल के उद्धाटन को मंजूरी दी गई।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रामनवमी पर नीतीश कुमार झूमे राम आएंगे गाने पर

Story 1

क्या पाकिस्तानी सेना को अब कोई बचाएगा? TTP के हाथ लगी अमेरिकी जेवलिन मिसाइल!

Story 1

रामनवमी पर प्रयागराज दरगाह पर भगवा झंडा, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

Story 1

IPL 2025: मुंबई इंडियंस में मुफासा की वापसी, कोच पोलार्ड ने बुमराह को गोद में उठाया!

Story 1

बंगाली हिंदुओं की दहाड़ से डरीं ममता बनर्जी: सुकांत मजूमदार का आरोप

Story 1

रामनवमी पर मजार पर भगवा: हिंदुओं के हत्यारे की दरगाह ध्वस्त करो

Story 1

राष्ट्रपति मुर्मू की पुर्तगाल यात्रा: 25 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला दौरा

Story 1

नेतन्याहू ट्रंप से मिले, उधर हमास का हमला: इजरायली बंकरों में दुबके

Story 1

सफ़ेद टीशर्ट में राहुल गांधी की एंट्री: क्या पलायन यात्रा बिहार की राजनीति में लाएगी भूचाल?

Story 1

ना अस्पताल, ना मशीन, फिर भी चमत्कार! समुद्र में बलूच मछुआरे की जान बचाई भारतीय नौसेना ने