उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि आने वाले तीन वर्षों में राज्य से गरीबी पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी।
महाराजगंज में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब के सिर पर छत, हर खेत को पानी और हर हाथ को काम देने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के बच्चों के लिए विशेष विद्यालय बनाने की घोषणा की, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए एक ही परिसर में विद्यालय बनेगा।
योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें एक जनपद, एक माफिया पालती थीं, जबकि उनकी सरकार ने एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज शुरू किया है।
महाराजगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है। कोई भी यह नहीं कह सकता कि उसे सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश गरीबी को खत्म करने पर तेजी से काम कर रहा है। एक सर्वे चल रहा है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि पात्रता श्रेणी में आने के बाद भी किसे सरकार की योजना का लाभ नहीं मिला है। यह सर्वे अंतिम चरण में है।
सीएम योगी ने विश्वास दिलाया कि अगले तीन साल के अंदर प्रदेश से गरीबी को हर हाल में खत्म करके एक समृद्ध राज्य बनाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि 14 लाख अन्नदाता किसानों ने जो प्राइवेट ट्यूबवेल लगाए थे, उनके कनेक्शन फ्री कर दिए गए हैं। सिंचाई का खर्च सरकार वहन करेगी। किसानों को सिंचाई के लिए पैसा नहीं देना होगा।
*अगले 3 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश से गरीबी को पूरी तरह समाप्त करके प्रदेश को एक समृद्ध राज्य के रूप में हमें स्थापित करना है, जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य को प्राप्त करना है... pic.twitter.com/irbS9dbtBG
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 5, 2025
पाक खिलाड़ी खुशदिल शाह का फैंस से झगड़ा: क्या हाथापाई तक पहुंची बात?
गेंदबाज रनअप पर, बत्ती गुल: मैदान में छाया अंधेरा!
1996 वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंकाई शेरों से मिले PM मोदी, जयसूर्या ने बताया शानदार अनुभव
चला गया सितारा: मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, बॉलीवुड शोक में डूबा
इमाम उल हक को गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
क्या आज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास लेंगे? प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर!
IPL इतिहास में पहली बार धोनी के माता-पिता पहुंचे मैदान, संन्यास की अटकलें तेज
वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी
बेबी, तुम मुझे लेने नहीं आए... : शहीद सिद्धार्थ की अंतिम विदाई पर मंगेतर सोनिया का ह्रदयविदारक क्रंदन
मैच के बीच सो रहे थे जोफ्रा आर्चर, नींद से उठकर पहली बॉल पर उड़ाए स्टंप्स!