भारत कुमार मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, सितारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
News Image

भारतीय सिनेमा के भारत कुमार मनोज कुमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें इक्कीस तोपों की सलामी दी गई।

दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, रजा मुराद, सुभाष घई समेत फिल्म जगत के कई दिग्गज पहुंचे और नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

मनोज कुमार पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, जहां शुक्रवार तड़के उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिनेता जायद खान ने कहा कि मनोज कुमार जी का भारतीय फिल्म जगत में एक शानदार इतिहास है। वह एक ऐसे सितारे हैं जो वास्तव में एक स्टार कैसा होता है, मानवता कैसी होती है, इसका उदाहरण छोड़कर गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के दिलों में बसने के लिए क्या कर्म करने होते हैं।

अभिनेता बिंदू दारा सिंह ने कहा कि मनोज कुमार लीजेंड हैं। भारत की आन-बान-शान, सब कुछ हैं। उन्होंने देश को फिल्म जगत को अपने खूबसूरत और शानदार 87 वर्ष दिए। उन्होंने इज्जत कमाई, प्यार कमाया, दौलत कमाई, शोहरत कमाई।

बिंदू ने आगे बताया कि एक दिन सभी को जाना है। उनकी अंतिम पांच-छह साल तकलीफ भरी रहीं। हालांकि, वह शांति से चले गए। वह हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

देशभक्ति की भावना से भरी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया।

शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे मनोज जी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास लाया गया, जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की गई।

फिर फूलों से सजे वाहन में पार्थिव शरीर को श्मशान पहुंचाया गया, जहां बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी।

बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि अभिनेता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मनोज कुमार को 21 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुणाल गोस्वामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान पिता की तकलीफ साझा की थी। उन्होंने कहा कि अभिनेता मनोज कुमार 2 से 3 सप्ताह से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

मनोज कुमार की फिल्मों के बारे में कुणाल गोस्वामी ने कहा कि उनकी फिल्में उस दौर में भी प्रासंगिक थीं और आगे भी रहेंगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बॉल चाहे इधर हो या उधर हो, पैर ऐसे ही रहता है : सिराज की बैटिंग पर ईशान किशन का ज़बरदस्त कमेंट!

Story 1

PBKS बनाम RR: अंतिम गेंद पर विवाद, रियान पराग बने कारण, जानें क्या हुआ!

Story 1

संविधान पर खतरा? वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी RJD!

Story 1

IPL 2025: कप्तान बनते ही संजू सैमसन ने बनाया धांसू रिकॉर्ड, शेन वॉर्न को भी छोड़ा पीछे!

Story 1

छात्रा की मौत का लाइव वीडियो: फेयरवेल के दौरान मंच पर आखिरी स्पीच

Story 1

1996 विश्व कप विजेता श्रीलंकाई टीम से मिले PM मोदी, जयसूर्या ने बताया शानदार अनुभव

Story 1

सूटकेस में शव: CCTV में कैद सचिन, 11 सेकंड के वीडियो से खुला राज

Story 1

श्रीलंका पहुंचे PM मोदी का जलवा: 14 भारतीय मछुआरे रिहा, मिला सर्वोच्च सम्मान

Story 1

ऋषभ पंत बने दिग्वेश राठी के लिए अनुवादक: हंसी रोकना मुश्किल!

Story 1

फुस्स पटाखा: सिद्धू ने लाइव मैच में उड़ाया धोनी का मज़ाक