IPL 2025: कप्तान बनते ही संजू सैमसन ने बनाया धांसू रिकॉर्ड, शेन वॉर्न को भी छोड़ा पीछे!
News Image

संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स को उन्हीं के घर में 50 रनों से हराया।

इस जीत के साथ ही सैमसन राजस्थान के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज कप्तान शेन वॉर्न को भी पीछे छोड़ दिया है।

सैमसन ने 2021 सीजन में टीम की कप्तानी संभाली थी। 2025 में वह फ्रेंचाइजी के इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

सैमसन ने 62 मैचों में कप्तानी करते हुए राजस्थान को 32 में जीत दिलाई है।

शेन वॉर्न ने 55 मैचों में 31 मैच जीते थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 34 मैचों में 18 जीत हासिल की थी।

स्टीव स्मिथ ने 15 और अजिंक्य रहाणे ने 9 जीत कप्तान के तौर पर दर्ज की हैं।

राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल कप्तान:

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 67 और रियान पराग ने 43 रनों की पारी खेली। कप्तान सैमसन ने 38 और शिमरोन हेटमायर ने 20 रन बनाए।

पंजाब की टीम राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के सामने टिक नहीं पाई।

नेहल वढेरा ने 41 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए।

पंजाब आखिर में 155 रन ही बना सकी और मैच 50 रनों से हार गई। यह राजस्थान की पंजाब पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL में भिड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, हेड और मैक्सवेल में हुई तकरार!

Story 1

मोहम्मद शमी: आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पेल, लुटाए इतने रन!

Story 1

बंगाल में बेकाबू हालात! ममता की अपील बेअसर, हिंसा में बच्चे भी घायल

Story 1

पूरन का छक्का बना आफत, दर्शक लहूलुहान, स्टेडियम में हड़कंप!

Story 1

इजराइल का हमास पर अंतिम प्रहार: मोराग कॉरिडोर पर कब्ज़ा, गाजा का बाहरी दुनिया से संपर्क कटा!

Story 1

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक! पंजाब किंग्स को धो डाला, काव्या मारन खुशी से झूमीं

Story 1

अभिषेक शर्मा की जेब में छह मैचों से छुपा था खास संदेश

Story 1

ईरान में 8 पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या: क्या बढ़ेगा दोनों देशों के बीच तनाव?

Story 1

आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लील हरकतें, CCTV फुटेज वायरल

Story 1

रजत शर्मा और रितु धवन की 25वीं सालगिरह: सलमान खान ने बढ़ाई शोभा