भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चिंताजनक रहा है।
मुंबई इंडियंस ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही रोहित का बल्ला खामोश रहा है, जिससे टीम के खेमे में चर्चा तेज हो गई है।
इस बीच, रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिससे फैंस उनकी चिंता करने लगे हैं।
वीडियो में, रोहित शर्मा लखनऊ के मेंटॉर जहीर खान से बातचीत करते हुए कहते हैं, मुझे जो करना था, वो मैंने सब बराबर कर दिया है, अब मुझे इनकी कोई ज़रूरत नहीं है।
रोहित शर्मा इतना ही कह पाते हैं कि तभी किसी ने पीछे से उन्हें पकड़ लिया।
मुंबई इंडियंस ने पहले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन कुछ देर बाद इसे डिलीट कर दिया।
इस वीडियो के बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ खुश नहीं हैं।
उन्हें पिछले साल कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया गया था। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक सिर्फ एक ही मैच जीता है।
रोहित शर्मा का बल्ला लगातार फ्लॉप साबित हो रहा है। उन्होंने तीन मैचों में कुल मिलाकर 13 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 8 रन बनाए, जबकि चेन्नई के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल पाए।
अब मुंबई इंडंयस को अपना अगला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर खेलना है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित इस बार कुछ खास कमाल दिखा पाते हैं या नहीं।
*Rohit Sharma: Maine barabar kiya jab karna tha.
— 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) April 3, 2025
Mumbai Indians deleted this tweet. What is he trying to say? ☠️☠️ pic.twitter.com/kUGtdMb9vM
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में AAP विधायक का आरोप, BJP MLA ने की मारपीट
अरे भाई ये क्या है? शादी में दूल्हे ने फोड़े बारूद, वायरल हुआ वीडियो!
बंगाल में मुस्लिम भीड़ का उत्पात: ममता बनर्जी ने वक्फ संपत्तियों की रक्षा की कसम खाई
हमें छोड़ दो भैया! गिड़गिड़ाती रहीं बच्चियां, नहीं रुका शैतान, थप्पड़, गालियां और मुर्गा बनाकर तड़पाया!
लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, KISS किया; ऊपर से बरसे चप्पल, भागा – वीडियो वायरल!
राहुल गांधी का शाही अंदाज ! सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने के तरीके पर मचा बवाल
IPL में पहली बार: बिना देखे शॉट, हैरतअंगेज कैच!
यूसीसी से मामू-फूफी की बेटी से निकाह कैसे होगा? मौलाना भड़के, मोदी सरकार पर साधा निशाना
गुरुजी की झूठी शान, बच्चे ने खोली पोल, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी!
मैडम का गुस्सा क्यों फूटा? झालावाड़ में वसुंधरा राजे का हंगामा, बात दिल्ली तक!