गुजरात के बनासकांठा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पटाखा फैक्ट्री के मालिक दीपक मोहनानी और उनके पिता खूबचंद मोहनानी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के अनुसार, दोनों पिता-पुत्र डीसा में अवैध रूप से पटाखे की फैक्ट्री चला रहे थे। यहां बड़ी मात्रा में पटाखे बनाए जाते थे। खूबचंद मोहनानी गोदाम के संचालक थे, जबकि फैक्ट्री दीपक के नाम पर दीपक ट्रेडर्स के नाम से चल रही थी। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बनासकांठा ले जाया है।
यह विस्फोट मंगलवार सुबह लगभग 9:45 बजे हुआ। धमाका इतना भीषण था कि मजदूरों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। मजदूरों के शरीर के अंग 200-300 मीटर दूर तक जा गिरे। 19 मृतकों की पहचान हो पाई है, लेकिन 2 मजदूरों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनके शवों को डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अक्षयराज मकवाना के अनुसार, गोदाम में विस्फोट के कारण आग लगी, जिससे फैक्ट्री का कुछ हिस्सा ढह गया। कई मजदूर मलबे में दब गए। फैक्ट्री में पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। हालांकि, वहां पटाखे बनाए जाने का कोई सबूत नहीं मिला है।
पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से हुए तेज धमाके में 21 मजदूरों की मौत हो गई और 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मारे गए सभी मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी हैं। घायलों में भी मध्य प्रदेश के मजदूर शामिल हैं। सभी शवों को एंबुलेंस के जरिए मध्य प्रदेश भेजा जा रहा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी मृतकों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2025
उन्होंने ट्वीट किया, ...हमारे कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस/प्रशासन के… pic.twitter.com/jW35W0V7mi
वक्फ संशोधन विधेयक: तेजस्वी यादव का ऐलान, बिहार में नहीं होने देंगे लागू, कूड़ेदान में जाएगा!
क्या आज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास लेंगे? प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर!
हार्ट अटैक आना पक्का है! फ्रिज पर बैठा शेर, देखते ही अटकी सांसें
गृहमंत्री अमित शाह की नक्सलियों से अपील: मुख्यधारा में शामिल हों, आप हमारे अपने हैं
थाला की एंट्री पर गूंजा स्टेडियम, जिवा ने पुकारा पापा पापा
दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू, 10 अप्रैल से मिलेगा कार्ड, लाखों को होगा फायदा!
NZ vs PAK मैच में 3 हाईटैक ड्रामे: फैंस से भिड़ा पाक क्रिकेटर!
आपकी नाराज़गी मेरे सर आंखों पर : वक्फ बिल पर चिराग पासवान ने मुसलमानों से क्या कहा?
क्या IPL में जल्द होगी मयंक यादव की वापसी? कोच लैंगर ने दिया बड़ा अपडेट!
डोनाल्ड ट्रंप का यमन पर हमला: 25 सेकंड में हूती बने राख!