मुंबई इंडियंस को शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। यह मुंबई की लगातार दूसरी हार है।
मैच के दौरान टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस के गेंदबाद साई किशोर से भिड़ गए। दोनों के बीच गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा।
मुंबई के सामने 197 रनों का लक्ष्य था और टीम अच्छी स्थिति में नहीं थी। साई किशोर 15वां ओवर लेकर आए। उस समय हार्दिक पंड्या स्ट्राइक पर थे।
पहली दो गेंदों पर एक भी रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर हार्दिक ने चौका जमाया। अगली गेंद पर केवल दो रन आए।
रन पूरा करने के बाद हार्दिक रन आउट होने से बाल बाल बचे थे और क्रीज के बीच में आए और साई किशोर को घूरने लगे। किशोर भी पीछे नहीं हटे और लगभग 10 सेकंड तक दोनों एक-दूसरे को घूरते रहे। इस दौरान मैदान पर शोर बढ़ गया।
इसके बाद हार्दिक पंड्या वापस गए और गुस्से में कुछ कहते हुए हाथ से साई किशोर को जाने का इशारा किया। कुछ दर्शकों ने दावा किया है कि हार्दिक ने इस दौरान साई किशोर को गाली दी थी।
मैच के बाद साई किशोर से इस घटना को लेकर सवाल किया गया।
साई किशोर ने कहा, वह (हार्दिक पंड्या) मेरा अच्छा दोस्त है, मैदान के अंदर ऐसा ही होना चाहिए। मैदान के अंदर, कोई भी प्रतिद्वंद्वी हो सकता है लेकिन हम चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेते हैं। हम अच्छे प्रतिस्पर्धी हैं, मुझे लगता है कि खेल ऐसा ही होना चाहिए।
मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे, तो हार्दिक पंड्या ने साई किशोर को गले से लगाया। इससे स्पष्ट होता है कि मैदान पर हुई गर्मागर्मी खेल का हिस्सा थी और दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई व्यक्तिगत मनमुटाव नहीं था।
GAME 🔛
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 29, 2025
Hardik Pandya ⚔ Sai Kishore - teammates then, rivals now! 👀🔥
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/VU1zRx9cWp #IPLonJioStar 👉 #GTvMI | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, & JioHotstar pic.twitter.com/2p1SMHQdqc
मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी: अब काल भैरव को ऐसे चढ़ेगा प्रसाद
रोहित कैसे आउट नहीं हुए! गेंद देखकर मैदान में सब दंग
वानखेड़े में बदला मंज़र: हार्दिक पांड्या को मिला दर्शकों का प्यार, भूली पिछली हूटिंग!
नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री, उन्हीं के नेतृत्व में होगा बिहार चुनाव: जेडीयू का बड़ा बयान
झारखंड में भीषण रेल हादसा: लोको पायलट सहित तीन की मौत, 3 जवान घायल
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लीलता: मुस्लिम लड़कों का वीडियो वायरल
MI vs KKR: प्रैक्टिस में भांप ली थी अश्विनी कुमार की खासियत , जीत के बाद हार्दिक पांड्या का बड़ा खुलासा
1.5 करोड़ के खिलाड़ी पर 30 लाख का अश्व भारी, पहली गेंद पर बिखेरी KKR कप्तान की गिल्लियां!
सड़कें नमाज़ के लिए नहीं, हिंदुओं से अनुशासन सीखें: CM योगी
UCC लागू: मामू-फूफी की बेटी से निकाह कैसे होगा? मौलानाओं का विरोध!