मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में हर्षित राणा की एक गेंद ने सबको हैरान कर दिया। वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर 116 रन पर सिमट गई। जवाब में मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने पारी की शुरुआत की।
हर्षित राणा जब गेंदबाजी करने आए तो उनकी गेंद में इतना स्विंग था कि रोहित शर्मा भी धोखा खा गए।
मुंबई की पारी के दूसरे ओवर में हर्षित राणा ने फुल लेंथ पर गेंद फेंकी। गेंद इतनी तेजी से अंदर की ओर आई कि कोई भी बल्लेबाज चूक सकता था। हर्षित की पहली गेंद रोहित शर्मा के पैड से जा टकराई। गेंद की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण कोलकाता की टीम ने अपील नहीं की। रोहित भी गेंद को समझ नहीं पाए और हर्षित की जादुई गेंद पर मुस्कुराने लगे।
रोहित शर्मा का फॉर्म पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। उम्मीद थी कि आईपीएल 2025 उनके फॉर्म में वापसी का जरिया बन सकता है।
हालांकि, आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में वे खाता भी नहीं खोल पाए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।
*Morattu delivery from Harshit Rana
— Shreyas Srinivasan (@ShreyasS_) March 31, 2025
Aana Hittu na must do something for this issue...#MIvKKR #IPL2025 pic.twitter.com/bfHL0PqJrZ
अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी... अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स की पहली पोस्ट!
पाकिस्तान की दुर्गति: नंबर-11 के बल्लेबाज का अर्धशतक, बाबर-रिजवान फेल!
वक्फ बिल: समर्थन करने वाले अधिकारी ने विरोधियों को बताया गैर-मुस्लिम , विपक्ष में खलबली!
ओएमजी! आमिर खान की लापता लेडीज पर चोरी का आरोप, पूर्व पत्नी किरण राव सवालों के घेरे में!
15 अगस्त को ही क्यों आज़ाद हुआ भारत? अनिरुद्धाचार्य महाराज के लॉजिक से सोशल मीडिया पर हड़कंप!
आईपीएल 2025: धोनी खेलेंगे सिर्फ 6 मैच! फ्लेमिंग का बड़ा खुलासा
वक्फ बिल पर बवाल: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने धर्मनिरपेक्ष दलों से की विधेयक का विरोध करने की अपील
वक्फ संशोधन विधेयक पर बवाल: यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, अखिलेश का कड़ा विरोध
झारखंड: बाल सुधार गृह से भागे दर्जनों नाबालिग बंदी, सुरक्षाकर्मियों पर हमला!
पसमांदा और आम मुसलमानों को फायदा! वक्फ संशोधन बिल पर जगदंबिका पाल का बड़ा बयान