अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी... अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स की पहली पोस्ट!
News Image

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, जिन्होंने अंतरिक्ष में नौ महीने बिताए, 18 मार्च को पृथ्वी पर लौटीं।

अंतरिक्ष से लौटने के बाद, सुनीता विलियम्स ने मंगलवार को एक्स पर पहली पोस्ट की, जिसमें उनके कुत्ते उनका जोरदार स्वागत करते दिख रहे हैं। उन्होंने इसे अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी बताया है।

दरअसल, मंगलवार को सुनीता विलियम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंतरिक्ष से लौटने के बाद पहली पोस्ट की। इस वीडियो में सुनीता अपने कुत्तों के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सुनीता घर में प्रवेश करती हैं, दो कुत्ते उन्हें घेर लेते हैं और उनके हाथ में चढ़ने की कोशिश करते हैं। इसी वीडियो को साझा कर उन्होंने लिखा, अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी।

इससे पहले सोमवार को, पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने अंतरिक्ष में बिताए अपने नौ महीनों के अनुभव को साझा किया। इस दौरान उन्होंने और बुच विल्मोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस लाने में उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने यह भी कहा, हमें धरती पर लौटे हुए लगभग दो हफ्ते हो गए हैं। अब हमसे पूछा जा रहा है कि हम क्या कर रहे हैं? तो बता दूं कि हम नई चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहे हैं। नए मिशन की तैयारी कर रहे हैं। मैं कल ही तीन मील दौड़ी हूं तो अपनी पीठ तो थपथपा ही सकती हूं।

विलियम्स से जब सवाल पूछा गया कि धरती पर लौटने के बाद उन्होंने सबसे पहले क्या किया, तो उन्होंने कहा, सबसे पहले उन्होंने अपने पति और कुत्तों को गले लगाया। घर वापस आने के बाद ग्रिल्ड चीज सैंडविच का स्वाद लिया और अपने पिता को याद किया।

इसके अलावा, जब उनसे भारत की यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वह निश्चित तौर पर अपने पिता के देश भारत आएंगी। वह एक्सिओम मिशन पर जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री को लेकर उत्साहित हैं।

मैं उम्मीद करती हूं कि मैं उनसे किसी वक्त मिल सकूं और हम भारत में ज्यादा-से-ज्यादा लोगों के साथ अपना अनुभव साझा कर सकें। भारत महान देश है और अद्भुत लोकतंत्र है जो स्पेस में अपनी जगह बनाना चाह रहा है। हम इसका हिस्सा बनकर भारत की मदद करना चाहेंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

RCB के कप्तान रजत पाटीदार पर खेल भावना के उल्लंघन का आरोप, विराट कोहली के दोस्त को मारा धक्का, वीडियो वायरल

Story 1

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए सरकार ने दी आधुनिकीकरण योजना-IV को मंज़ूरी!

Story 1

KKR vs SRH: किसे बनाएं कप्तान कि चमके किस्मत? ये 11 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल!

Story 1

रिंकू सिंह ने विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा से मांगा बल्ला, मुंबई इंडियंस ने दी चेतावनी!

Story 1

IPL के बीच खेल जगत स्तब्ध, भारतीय दिग्गज ने अचानक लिया संन्यास!

Story 1

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलेगा: 24 घंटों में आंधी-बारिश की चेतावनी!

Story 1

चलती ट्रेन में कुत्ते को चढ़ाने की कोशिश, मालिक की लापरवाही से हुआ दर्दनाक हादसा!

Story 1

चलती ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश, रस्सी छूटी, पटरी पर गिरा कुत्ता!

Story 1

हार के बाद लखनऊ को एक और झटका, गेंदबाज पर BCCI का कड़ा एक्शन!

Story 1

कोहली से ये उम्मीद नहीं थी: जिसे माना बड़ा भाई, उसे ही कहे अपशब्द!