1.5 करोड़ के खिलाड़ी पर 30 लाख का अश्व भारी, पहली गेंद पर बिखेरी KKR कप्तान की गिल्लियां!
News Image

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद कोलकाता की टीम 16.2 ओवर में केवल 116 रन पर ढेर हो गई।

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 24 साल के अश्विनी कुमार को डेब्यू का मौका दिया। गेंद हाथ में आते ही अश्विनी ने धमाका कर दिया।

अश्विनी कुमार ने अपनी आईपीएल डेब्यू गेंद पर ही कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया। उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किए।

मुंबई इंडियंस ने अश्विनी कुमार को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था। शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद मुंबई ने अश्विनी कुमार को तीसरे मैच में डेब्यू का मौका दिया।

अश्विनी ने टीम को निराश नहीं किया और केकेआर के खिलाफ 3 ओवर में 24 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर रहाणे को पवेलियन भेजा। इसके बाद केकेआर के शानदार फिनिशर रिंकू सिंह, आंद्रे रसल और मनीष पांडे को भी अपना शिकार बनाया।

अश्विनी के शानदार प्रदर्शन से टीम की मालकिन नीता अंबानी काफी खुश नजर आईं।

गेंदबाजी के साथ-साथ अश्विनी कुमार ने फील्डिंग में भी अपना दम दिखाया और केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का कैच लपका।

मुंबई इंडियंस ने अश्विनी कुमार को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने 1.5 करोड़ के खिलाड़ी और कप्तान को अपनी पहली ही गेंद पर आउट किया।

अश्विनी कुमार को डेथ ओवर का स्पेशलिस्ट माना जाता है। उन्होंने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू करते हुए अब तक 4 टी20 मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली-यूपी, राजस्थान में 40 डिग्री पार! आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Story 1

यूपी में सियासी भूचाल: सपा के बागी विधायकों ने अमित शाह से की मुलाकात

Story 1

IPL इतिहास में RCB ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी!

Story 1

10 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम लेगा करवट!

Story 1

सनी देओल की पुरानी फिल्म से जाट का खेल बिगड़ेगा, बॉक्स ऑफिस पर टक्कर!

Story 1

IPL 2025: हार के बाद गोयनका का बदला अंदाज, पंत पर गुस्सा, अय्यर को लगाया गले!

Story 1

27 करोड़ पानी में...! ऋषभ पंत का बल्ला फिर खामोश, फैंस का फूटा गुस्सा, मीम्स की बाढ़

Story 1

जीत की हैट्रिक पर बेंगलुरु की नजर, गुजरात में दिग्गज की छुट्टी!

Story 1

वक्फ विधेयक पर TDP का बड़ा दांव: मोदी सरकार को समर्थन, लोकसभा में पास कराएगी बिल!

Story 1

दिल्ली के झंडेवालान में भीषण आग, कई गाड़ियां खाक!