उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया जमशेदपुर के गोविंदपुर अल्तमस सिटी में मुठभेड़ में मारा गया। उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने यह कार्रवाई की।
अनुज पिछले कई महीनों से झारखंड के इस जिले में छिपा हुआ था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर करीब ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
शनिवार देर रात, उत्तर प्रदेश पुलिस ने झारखंड एटीएस की टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में अपराधी अनुज कनौजिया मारा गया, जबकि उसका एक साथी पकड़ा गया।
इस ऑपरेशन के दौरान उत्तर प्रदेश एटीएस के डीएसपी पीके शाही भी घायल हो गए। उनके हाथ के नीचे गोली लगी है। फिलहाल, उत्तर प्रदेश पुलिस और झारखंड पुलिस पूरे इलाके में छानबीन कर रही है और क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर था। उस पर विभिन्न जिलों में गंभीर धाराओं के तहत कुल 23 मुकदमे दर्ज थे, जिनमें मऊ जिले में सबसे अधिक 6 मुकदमे शामिल हैं। वह कई वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में थी।
शनिवार, 29 मार्च की देर रात, उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झारखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के जमशेदपुर में गोविंदपुर इलाके में अनुज कनौजिया को घेर लिया। पुलिस को देखते ही अनुज ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया।
इस ऑपरेशन का नेतृत्व यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही कर रहे थे, जो मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है।
अनुज के खिलाफ मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में 23 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
जमशेदपुर से ब्रजेश सिंह की रिपोर्ट।
*#WATCH | Jamshedpur, Jharkhand: Visuals from the spot where Mukhtar Ansari gang s shooter Anuj Kannaujia was killed in an encounter on Saturday in a joint operation between UP STF and Jharkhand police.
— ANI (@ANI) March 29, 2025
(Video Source: Amitabh Yash, ADG UP STF) https://t.co/583WFN0Q56 pic.twitter.com/WBCPav1jQx
16 बच्चों के बाद भड़का मौलाना, मोदी को ठहराया महंगाई का दोषी!
झारखंड में भीषण रेल हादसा: लोको पायलट सहित तीन की मौत, 3 जवान घायल
अजमेर दरगाह प्रमुख ने वक्फ बिल को दी हरी झंडी, कहा - मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं!
क्या RSS चाहता है मोदी का रिटायरमेंट? संजय राउत का सनसनीखेज दावा
क्या यूनुस भारत के खिलाफ चीन को दे रहे हैं न्योता? विशेषज्ञों ने दी चेतावनी!
हवा भी नहीं लगने दी: अंजान गेंदबाज ने रसेल को किया क्लीन बोल्ड, नीता अंबानी हुईं खुशी से पागल!
गुजरात के 20 जिलों में बेमौसम बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की संभावना
पिता को खोया, डेब्यू से पहले खाना भी नहीं खाया, अश्विनी कुमार की यादगार शुरुआत
न गोली, न बम, रूस के पड़ोस में अमेरिकी सैनिकों की मौत से सेना में हड़कंप
आतिशी के घर की बिजली गुल, सरकार पर तंज!