जयपुर में तेजाजी की मूर्ति तोड़े जाने से तनाव, लाठीचार्ज के बाद गहलोत-बेनीवाल ने घेरा CM
News Image

जयपुर, राजस्थान की राजधानी में शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने टोंक रोड स्थित तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ दी, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

शनिवार सुबह विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टोंक रोड को जाम कर टायर जलाए।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र में यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पुलिस द्वारा RLP कार्यकर्ताओं और जाट समाज के युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा की और हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मूर्ति तोड़े जाने की घटना की निंदा की। उन्होंने सरकार से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सरकार से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रिंकू सिंह ने तोड़ी उम्मीदें, सुहाना खान का टूटा दिल!

Story 1

रियान पराग पर चढ़ा स्टारडम का नशा? असम पुलिस के साथ बदसलूकी पर हुए ट्रोल

Story 1

आम लोग दंगा नहीं फैलाते, राजनीतिक दल ही करते हैं : ईद पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

Story 1

क्या है घिबली आर्ट, और क्यों उठ रहे हैं AI से कॉपीराइट पर खतरे के सवाल?

Story 1

क्या 2029 में फिर प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे मोदी? राउत का दावा, फडणवीस ने किया खंडन

Story 1

क्या RSS और पीएम मोदी के बीच सचमुच है कोई फासला? संघ नेता ने किया खुलासा!

Story 1

अब अलीगढ़ में ताला कारीगर को 11 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, परिवार में मातम

Story 1

पत्नी के अफेयर से तंग आकर TCS मैनेजर ने की आत्महत्या, वीडियो में बयां किया दर्द

Story 1

मुंबई इंडियंस का नया हीरा : कौन हैं अश्वनी कुमार, जिन्होंने डेब्यू पर मचाया धमाल?

Story 1

डेब्यू बना यादगार! अश्विनी कुमार ने KKR को किया तहस-नहस