आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेंगी।
मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में सीएसके से हार मिली थी, जबकि गुजरात को पंजाब किंग्स ने हराया था। अब गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है।
पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में ऑलराउंडर अरशद खान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्हें गेंदबाजी में सिर्फ एक ओवर मिला था, जिसमें उन्होंने 24 रन दे दिए थे। इसलिए, मुंबई के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।
इस बार गुजरात टाइटंस में शामिल हुए स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन, अब उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। गुजरात ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
All tracks, all roads, one destination 👉 Narendra Modi stadium! ⚡💙
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 29, 2025
Watch it live on @JioHotstar at 7:30 pm! 🍿#AavaDe | #TATAIPL2025 | #GTvMI pic.twitter.com/th8uLL5Igo
ईद मेरा त्यौहार नहीं : बीजेपी सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान, वीडियो वायरल
प्यार जता रहा था, दूसरा टूट पड़ा कहर बनकर: कुत्ते भी जलते हैं भाई!
मेरठ के मुसलमानों का योगी से सवाल: सड़क पर सिर्फ़ नमाज़ ही क्यों नहीं?
वक्फ बिल पर वारिस पठान का बड़ा बयान: समर्थन किया तो नीतीश, चिराग को मुसलमान कभी माफ़ नहीं करेंगे
धोनी के आउट होने पर CSK फैन गर्ल हुई वायरल, गुस्से ने खींचा सबका ध्यान
गोंडा: पत्नी की धमकी - ड्रम में भरकर मेरठ जैसा हाल करूंगी
राहुल त्रिपाठी के अनोखे स्टांस पर मीम्स की बाढ़, फैंस बोले - ये डांस है या बैटिंग?
धोनी के घुटने में दर्द, 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल! कोच का चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई ने 30 लाख में खरीदा, कोलकाता की लंका लगाई: डेब्यू में 4 विकेट झटके, बल्लेबाजों की उड़ाई नींद!
मुंबई इंडियंस का नया हीरा : कौन हैं अश्वनी कुमार, जिन्होंने डेब्यू पर मचाया धमाल?