नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम महिला हलाला की दर्दनाक सच्चाई बयां कर रही है। महिला का कहना है कि तलाक के बाद उसे अपने ससुर के साथ सोने के लिए मजबूर किया गया।
वीडियो में महिला बताती है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद उसका हलाला उसके ससुर के साथ कराया गया। ससुर से निकाह के बाद वह उनके बच्चे की मां भी बन गई।
ससुर से तलाक लेने के बाद उसने दोबारा अपने पति से निकाह किया, लेकिन कुछ समय बाद उसने फिर से तलाक दे दिया। इसके बाद उसके पति ने अपने भाई से हलाला करने के लिए कहा, ताकि वह उनकी भाभी बन सके।
महिला का कहना है कि उसके साथ मजाक किया जा रहा है। कभी उसे मां बनाया जा रहा है, कभी भाभी, तो कभी बीवी। क्या वह सिर्फ यही सब करने के लिए है?
शबीना नाम की यह महिला बताती है कि उसकी शादी 2009 में हुई थी। दो साल तक औलाद नहीं होने पर उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। परिवार में यह बात रखने के लिए उसके ससुर के साथ उसका हलाला कराया गया। ससुर ने 2017 में उसे फिर से तलाक दे दिया।
जब महिला के घरवालों ने इस पर आपत्ति जताई, तो उसके पति ने कहा कि उसके भाई से हलाला करा दो। महिला का कहना है कि वह सबके लिए तो वहां नहीं गई थी। वह सिर्फ अपने पति के साथ रिश्ता बना सकती है, लेकिन उनके बाप-भाई सबके साथ संबंध नहीं रख सकती।
महिला ने कहा कि उसके साथ पैर की जूती की तरह व्यवहार किया जा रहा है, जिसे एक पहन रहा है और दूसरा उतार रहा है। उसने मांग की है कि हलाला खत्म हो जाना चाहिए।
तलाक के बाद पहले पति की बनी माँ,
— Aaruhi✨ (@CuteAaruhi2) January 5, 2025
फिर तलाक के बाद पति की बनी भाभी,
फिर तलाक के बाद पति की बनी देवरानी
फिर बनी फूफी, फिर बनी चची, फिर बनी सास!
इस तरीके से पूरे परिवार ने मिलकर इस शहजादी के मजे लिए! pic.twitter.com/8WFhDc5JU7
कोई मर गया है क्या? नोएडा में लैम्बोर्गिनी ने दो मजदूरों को कुचला, ड्राइवर गिरफ्तार
विशेष राज्य के दर्जे पर मांझी का यू-टर्न, बिहार की राजनीति में गरमाहट!
पहले हाथ पर चोट, फिर उखाड़े स्टंप्स! रियान पराग का अपने ही घर में बुरा हाल
क्या चीन, भारत की जगह लेने का मौक़ा उठा रहा है?
धोनी का विकेट गिरा, गुस्से से लाल हुई फैन गर्ल! राजस्थान ने छीनी जीत
अंकल जी का जानलेवा स्टंट! वायरल वीडियो देख लोग बोले - मौत से मिलने निकले हैं
नीतीश कुमार ने अमित शाह के सामने मानी गलती, अब सब कुछ साफ!
मेरठ में ईद की नमाज के बाद बवाल, दो पक्षों में लाठी-डंडे और पथराव, फायरिंग की भी खबर
ईद पर फुल हुई वाराणसी की जामा मस्जिद, सीढ़ियों पर पढ़नी पड़ी नमाज!
बैसाखियों के सहारे द्रविड़ मैदान पर, धोनी ने दौड़कर लगाया गले!