राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग के लिए यह सीजन अब तक मिला-जुला रहा है। संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में उन्हें टीम की कमान सौंपी गई, लेकिन शुरुआती मैचों में हार मिली और उनका बल्ला शांत रहा।
तीसरे मुकाबले में रियान ने वापसी की और अच्छी पारी खेली, लेकिन अपने ही घरेलू मैदान पर उनके साथ ऐसा हुआ जिसने उन्हें गहरा दर्द दिया। यह सब कुछ सिर्फ दो गेंदों के भीतर हुआ।
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मतीषा पथिराना ने पहले रियान के शरीर को निशाना बनाया और फिर उनके स्टंप्स उड़ा दिए। यह घटना गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुई, जो राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है और रियान पराग का भी, जो असम क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।
मैदान पर हजारों दर्शक उन्हें देखने आए थे। रियान ने भी आते ही एक शानदार छक्का जड़ा और कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन मतीषा पथिराना ने उनकी पारी को पटरी से उतार दिया।
यह सब राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में हुआ। रियान पराग अच्छी लय में दिख रहे थे और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे थे। इस ओवर में पथिराना ने चौथी गेंद रियान के शरीर की ओर फेंकी। यह एक शॉर्ट पिच गेंद थी, जिसकी रफ्तार करीब 145 किलोमीटर प्रतिघंटे थी।
रियान इसकी रफ्तार से मात खा गए और पुल शॉट लगाने में नाकाम रहे। गेंद जोर से उनके दाएं हाथ की कलाई पर लगी। इस चोट से रियान दर्द से कराह उठे और पिच से दूर जाकर मैदान पर लेट गए।
काफी देर तक राजस्थान रॉयल्स की मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया और फिर जब वह ठीक हुए तो क्रीज पर लौट पाए। लेकिन इस एक झटके ने रियान पराग को हिलाकर रख दिया था और इसका असर अगली गेंद पर दिखा।
शॉर्ट पिच गेंद से चोट देने के बाद पथिराना ने अगली ही गेंद एक मिसाइल जैसी रफ्तार और अचूक निशाने वाली यॉर्कर डाली, जिस पर रियान पराग के स्टंप्स उड़ गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
यह गुवाहाटी में मौजूद दर्शकों के लिए एक झटका था। रियान पराग ने टीम के लिए 28 गेंदों में 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
Cleaned 🆙
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2025
Matheesha Pathirana disturbs the stumps of the #RR skipper ⚡️
Updates ▶️ https://t.co/V2QijpWpGO#TATAIPL | #RRvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/xwaUEzgsHR
क्या मोदी को भी मानना होगा 75 साल का नियम? राउत ने छेड़ा नया विवाद
IG ने विधायक के सामने BJP प्रत्याशी से कटवाया उद्घाटन का फीता, मचा बवाल!
सड़क पर प्यार जताते किशोरों पर बरसा पानी और चप्पलें!
पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद: पीड़िता बोली - सात सालों तक इस दिन का इंतज़ार किया!
LSG vs PBKS: पूरन की गलती पर गोयनका का गुस्सा, दांत पीसते हुए रिएक्शन वायरल
लखनऊ को करारा झटका: मिचेल मार्श बिना खाता खोले पवेलियन लौटे!
क्या घटिया एटीट्यूड है इसका! रियान पराग पर भड़के लोग, सेल्फी के बाद ग्राउंड स्टाफ का फोन फेंका
सैकड़ों मुर्गियों की जान बचाकर भावुक हुए अनंत अंबानी, कहा - इन्हें हम पालेंगे!
वक्फ बिल पर मोदी सरकार को मिली पहली सफलता, नीतीश और नायडू का लोकसभा में समर्थन, दोनों पार्टियों ने जारी किया व्हिप
विकेट लेने के बाद गेंदबाज की शर्मनाक हरकत, अंपायर ने दी चेतावनी!