आईपीएल 2025 के 8वें मुकाबले में एमएस धोनी ने अपनी बिजली की तेजी वाली स्टंपिंग से फिल साल्ट को पवेलियन भेज दिया। इस स्टंपिंग में उन्हें महज 0.10 सेकंड का समय लगा, जो सिर्फ धोनी ही कर सकते हैं।
यह अविश्वसनीय स्टंपिंग देखकर दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली भी आश्चर्यचकित रह गए।
फिल साल्ट और विराट कोहली ने आरसीबी की पारी की शुरुआत की थी। साल्ट तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन 5वें ओवर की अंतिम गेंद पर धोनी ने अपनी विकेट कीपिंग से उनका खेल खत्म कर दिया!
नूर अहमद की गेंद पर साल्ट स्टंप आउट हुए। साल्ट ने 16 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए।
नूर अहमद की इस गेंद पर फिल साल्ट ऑफ साइड में बड़ा शॉट मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बाहर की ओर जा रही थी और वह उस पर पूरी तरह से चूक गए।
साल्ट का पैर लगभग क्रीज के ऊपर ही था और वह उसे अंदर करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इतनी देर में ही उनका स्टंप उड़ चुका था। एमएस धोनी ने लगभग 0.10 सेकंड में गोली की रफ्तार से यह स्टंपिंग की।
धोनी ने पिछले मैच में भी इसी तरह की स्टंपिंग से सूर्यकुमार यादव को आउट किया था, उस समय भी गेंदबाज नूर अहमद ही थे।
धोनी की स्टंपिंग देखकर दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली भी हैरान रह गए। उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विराट कोहली ने 30 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 2 चौके शामिल थे। उन्हें भी नूर अहमद ने आउट किया।
STUMP CAM VIEW OF MS DHONI STUMPING 🔥 #CSKvRCB #MSDhoni pic.twitter.com/zFiDIlVzTK
— ꪻﺃꪀᛕꪊ ꪑꪖꫝﺃ᭙ꪖꪶ (@Kali77899) March 28, 2025
वाराणसी की निधि बनीं PM मोदी की निजी सचिव
IPL 2025: स्टार्क के 5 विकेट, पत्नी हीली ने की यूपी वारियर्स की जय!
संभल में ईद पर अभूतपूर्व सुरक्षा: 1300 CCTV, RAF, PAC और ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नज़र
बायजू स का खेल अभी खत्म नहीं! फाउंडर का ऐलान - पुराने BYJUites को वापस बुलाऊंगा
इंतजार ख़त्म! आज दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए रूट और खासियतें
यूपी में जैकपॉट! स्वतंत्रता सेनानी की जमीन के नीचे तेल का भंडार
पत्नी की धमकी: काटकर ड्रम में भरवा दूंगी , पति पहुंचा पुलिस के पास
जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट, इस दिन से मुंबई इंडियंस में वापसी!
16 बच्चों के बाद मौलाना का मोदी पर गुस्सा: और बच्चे करूंगा!
बलिया में तेल का खजाना! 300 किलोमीटर तक फैला भंडार, ONGC दे रहा 10 लाख किराया!