43 की उम्र में धोनी का जादू, साल्ट की उड़ी गिल्लियां, कोहली हैरान!
News Image

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

आरसीबी की शुरुआत धमाकेदार रही। फिलिप साल्ट ने पहले ही ओवर से चौके-छक्कों की बारिश शुरू कर दी। विराट कोहली रन बनाने में थोड़े संघर्ष कर रहे थे, लेकिन दोनों ने मिलकर पहले चार ओवर में 40 रन जोड़ दिए।

मुकाबले का पांचवा ओवर नूर अहमद ने फेंका। उन्होंने पांचवे ओवर की आखिरी गेंद पर फिलिप साल्ट को बड़ा शॉट खेलने के लिए मजबूर किया। गेंद बल्ले से दूर जा रही थी और धोनी के दस्तानों में गई। धोनी ने तेज हाथों से स्टंपिंग कर दी।

पहले तो ऐसा लग नहीं रहा था कि अंपायर थर्ड अंपायर की मदद लेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने थर्ड अंपायर से मदद ली। फुटेज में साफ दिखा कि जब धोनी ने फिलिप साल्ट को स्टंप किया, तब उनका पैर हवा में था। इसके बाद थर्ड अंपायर ने फिलिप साल्ट को आउट करार दिया।

फिलिप साल्ट के आउट होने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। वह भी इस निर्णय से हैरान नजर आए। उनकी प्रतिक्रिया ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन के पहले मुकाबले में भी महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को सिर्फ 0.12 सेकंड में स्टंप किया था। यह नजारा देखकर स्टेडियम में बैठे हर फैंस ने धोनी-धोनी के नारे लगाना शुरू कर दिया था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या है घिबली आर्ट, और क्यों उठ रहे हैं AI से कॉपीराइट पर खतरे के सवाल?

Story 1

ईद की नमाज में सीएम ममता का ऐलान: बंगाल सरकार अल्पसंख्यकों के साथ, लाल और भगवा एक!

Story 1

इंतजार ख़त्म! आज दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए रूट और खासियतें

Story 1

ट्रांसपोर्टर की पिटाई पर हिन्दू संगठनों का आक्रोश, थाने का घेराव!

Story 1

पहली उड़ान के 18 सेकंड बाद ही आग का गोला बना जर्मन रॉकेट, वीडियो देख दहल जाएंगे आप

Story 1

मुझे गिरफ्तार! ईद पर सड़क पर नमाज़ पढ़ने की चेतावनी, AIMIM नेता वारिस पठान का ऐलान

Story 1

धोनी के आउट होते ही वायरल हुई लड़की, कमेंटेटर बोले - दिल टूट गया है...

Story 1

गिबली दुनिया में भी कानून का उल्लंघन खतरनाक: बेंगलुरु पुलिस की अनोखी चेतावनी

Story 1

मुस्लिम बहुसंख्यक होते तो भारत कभी सेक्युलर नहीं होता : कौन हैं केके मोहम्मद, जिनके बयान पर हो रही है चर्चा?

Story 1

ईद पर इतनी बैरिकेडिंग? ईदगाह पहुंचकर योगी से झगड़ पड़े अखिलेश, बोले यूपी पुलिस ने मुस्लिमों से मिलने से रोका