समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के गोशाला और इत्र पार्क को लेकर दिए गए एक बयान ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और गौ सेवक उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं और उन्हें सनातनी विरोधी करार दे रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कन्नौज में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा को दुर्गंध पसंद है, इसलिए वह गोशालाएं बना रही है, जबकि समाजवादी पार्टी को सुगंध पसंद है, इसलिए इत्र पार्क बना रही थी।
गौ सेवकों का कहना है कि अखिलेश यादव का यह बयान हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, क्योंकि हिंदू गाय को माता मानते हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अखिलेश यादव के भाई की भी खुद की गौशाला है।
गौ सेवक मोहित चौधरी ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बातें उन्हें शोभा नहीं देती जो देश के इतने बड़े जन प्रतिनिधि रहे हैं और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। गाय हमारी माता है और अखिलेश यादव इस बात को नहीं समझते। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सीधा निशाना साधने का मतलब है सनातनियों को निशाना बनाना।
उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव को गाय और गोबर से बदबू आती है, जबकि उनके भाई और भाभी की खुद की गौशाला है। उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा को परफ्यूम पार्क पसंद है, और वे यह भूल गए कि परफ्यूम पार्क जाने वाले लोग भी दूध पीते हैं। उन्हें दूध पसंद है, मगर गाय से नफरत है।
मोहित चौधरी ने यह भी कहा कि वह यादव हैं और यदुवंशी तो गोपालक होते हैं, फिर ऐसे बयान कैसे दे सकते हैं।
भाजपा भी अखिलेश यादव के बयान पर लगातार हमलावर है और उनकी मानसिकता पर सवाल उठा रही है। इस बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है, जहां गाय एक संवेदनशील मुद्दा है।
*#WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर गौ सेवक मोहित चौधरी ने बताया, ये सारी बातें उनको शोभा नहीं देती जो देश के इतने बड़े जन प्रतिनिधि रहे हैं और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं... गाय हमारी माता है और अखिलेश यादव इस बात को नहीं समझते… pic.twitter.com/UlCNNCPUQ8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2025
SRH के खिलाफ़ कमाल, कुलदीप यादव ने सुनील नारायण को दिया धारदार गेंदबाज़ी का श्रेय
बंगाल: मालदा के बाद मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को निशाना बनाने का आरोप, खेत जलाए, दुकानें लूटीं
IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी, मुंबई इंडियंस में खुशी की लहर
धोनी पर लगा चीटिंग का आरोप, नितीश राणा ने फेरा मंसूबों पर पानी
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू लड़कियों संग मुस्लिम लड़कों की अश्लील हरकत, CCTV फुटेज वायरल
डोसा खाने पहुंची महिलाओं का हुआ ऐसा हाल, हंसी रोकना हुआ मुश्किल!
IPL 2025: स्टार्क के 5 विकेट, पत्नी हीली ने की यूपी वारियर्स की जय!
नागपुर का स्मृति मंदिर: जहाँ मोदी ने टेका माथा, जानिए इतिहास
मंच पर महिला के साथ CM नीतीश की हरकत, सम्राट ने रोका, विपक्ष ने उठाए सवाल
भूकंप की तबाही: सड़क पर हुई गर्भवती महिला की डिलीवरी, पार्क में मरीजों का इलाज!