इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक 1-1 मैच जीत चुकी हैं।
चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था। वहीं, बेंगलुरु ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से मात दी थी।
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने दूसरे मैच में बदलाव के साथ उतर सकती हैं। आरसीबी भुवनेश्वर कुमार के बिना पहले मैच में उतरी थी। अगर भुवनेश्वर फिट हुए, तो उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवी अंतिम 11 में आते हैं तो रसिख सलाम बाहर हो सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स भी चोट से जूझ रही है। तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस पर अपडेट का इंतजार है। पथिराना मुंबई के खिलाफ नहीं खेले थे। उनके आज होने वाले मैच में वापसी की संभावना है। अगर श्रीलंका के तेज गेंदबाज की चेन्नई में वापसी होती है तो नाथन एलिस को बाहर जाना पड़ सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस/मथिशा पथिराना, खलील अहमद।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम/भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
*Kadaikutty Singam 🦁➡️ Super Sam! 🥳
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 27, 2025
That style? Always constant!💛#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/IkX3Y3q40I
इतना शिष्टाचार! डिनर टेबल पर खाना खाते भालू का वायरल वीडियो
पहले हाथ पर चोट, फिर उखाड़े स्टंप्स! रियान पराग का अपने ही घर में बुरा हाल
सूडान सेना प्रमुख का ईद पर बड़ा बयान: खुशी तब तक अधूरी, जब तक...
ऐतिहासिक दौरा: नरेंद्र मोदी बने RSS मुख्यालय जाने वाले पहले प्रधानमंत्री
मंच पर महिला के साथ CM नीतीश की हरकत, सम्राट ने रोका, विपक्ष ने उठाए सवाल
हार्दिक पांड्या और साई किशोर की मैदान पर तकरार, फिर दिखा याराना!
हार्दिक पंड्या पर जुर्माना: मैच हारे, दिल टूटे, अब मिली सजा!
शादी का वादा, फिर दरिंदगी: सपा जिलाध्यक्ष और भाई पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास का आरोप
दिल्ली की लड़की की दबंगई: फर्राटेदार गाली, मां बोली बेटी है IPS, क्या कर लेगा तू?
गोविंदा के दामाद का गुवाहाटी में तूफान: 10 चौके और 5 छक्के!