पत्नी के अफेयर से तंग आकर TCS मैनेजर ने लाइव फांसी लगाई, सुसाइड वीडियो में दर्दनाक खुलासे
News Image

आगरा से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने लाइव फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक मानव शर्मा का एक 6 मिनट 57 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में मानव भावुक होकर कहते हैं कि पुरुषों को भी संरक्षण मिलना चाहिए, अन्यथा एक दिन कोई भी आदमी नहीं बचेगा जिस पर इल्जाम लगाए जा सकें।

एयरफोर्स से रिटायर्ड मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मानव की शादी 30 जनवरी 2024 को निकिता से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई में रहने लगे, लेकिन जल्द ही उनके बीच झगड़े शुरू हो गए। परिवार का आरोप है कि निकिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी।

मानव 23 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ आगरा आया और उसे मायके छोड़कर लौट गया। परिवार का आरोप है कि वहां ससुरालवालों ने भी उसे धमकाया, जिससे वह तनाव में आ गया। 24 फरवरी को सुबह 5 बजे मानव ने अपने घर में फांसी लगा ली।

सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में मानव ने अपनी मानसिक स्थिति और पत्नी द्वारा दी जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, सॉरी बाबा, सॉरी मम्मी, सॉरी अक्कू। मर्दों के बारे में कोई बात क्यों नहीं करता? वे बहुत अकेले हैं। मेरी पत्नी मुझे धमकाती थी कि मेरे जाने से सब ठीक हो जाएगा। मानव ने यह भी कहा कि यह वीडियो अथोरिटी और लॉ के लिए है ताकि वे पुरुषों को प्रोटेक्ट करें, क्योंकि अगर कोई पुरुष बचेगा नहीं तो आरोप किस पर लगाए जाएंगे।

मानव ने वीडियो में भावुक होते हुए बताया कि वे पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे और जानते थे कि उनके ऐसा करने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है।

मानव के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनके बेटे को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 26 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन शिवरात्रि ड्यूटी का हवाला देकर मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

मानव की पत्नी निकिता ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने मानव के परिवार को बताया था कि वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मानव शराब पीते थे और कई बार उन्हें मारते थे। निकिता ने दावा किया कि उन्होंने पहले भी मानव को सुसाइड करने से बचाया था।

एक तरफ जहां परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं पत्नी के ऐसे बयान ने मामले को और उलझा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखना होगा कि मामला कहां तक जाता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राजस्थान से हार के बाद गायकवाड़ पर बरसे धोनी, बहस का वीडियो वायरल

Story 1

राणा सांगा पर टिप्पणी: SP सांसद की जीभ काटने पर हिन्दू नेता ने रखा ₹1 करोड़ का इनाम!

Story 1

ओडिशा में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटना: एक की मौत, आठ घायल, मुआवजे का ऐलान

Story 1

IPL 2025: गायकवाड़ बाहर? क्या धोनी फिर बनेंगे CSK के कप्तान!

Story 1

अक्षर पटेल का लाजवाब कैच, क्या बनेगा IPL 2025 का सर्वश्रेष्ठ कैच?

Story 1

इतना शिष्टाचार! डिनर टेबल पर खाना खाते भालू का वायरल वीडियो

Story 1

अच्छी लगती है नहीं छोडूंगा अब तुझे : हिंदू लड़की से छेड़छाड़, खौलता तेल डाला

Story 1

आखिरी ओवर में धोनी का जादू नहीं चला, संदीप शर्मा ने दोहराया पुराना इतिहास!

Story 1

गोंडा में पत्नी का खौफनाक धमकी: मुस्कान की तरह टुकड़ों में काटकर ड्रम में भर दूंगी

Story 1

चारा घोटाले से बिहार बदनाम, अमित शाह ने लालू पर साधा निशाना, नीतीश की तारीफ के कसीदे