निकोलस पूरन का तूफान, ट्रेविस हेड को पछाड़ IPL में रचा इतिहास
News Image

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली। 191 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला विकेट एडेन मार्क्रम के रूप में 4 रन पर ही गिर गया था।

इसके बाद तीसरे नंबर पर आए पूरन ने मिशेल मार्श के साथ 116 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

पूरन ने मात्र 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करके आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और 6 चौके लगाए।

पैट कमिंस ने उन्हें 9वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया।

इससे पहले, पूरन आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 20 गेंदों से कम में अर्धशतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा।

यह आईपीएल में चौथी बार है जब निकोलस पूरन ने 20 गेंदों से कम में अपना अर्धशतक पूरा किया है। ट्रेविस हेड और जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने 3-3 बार ऐसा किया है।

इस पारी के बाद निकोलस पूरन ऑरेंज कैप के हकदार बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में 75 रन बनाए थे। 2 मैचों में उनके कुल 145 रन हैं।

निकोलस पूरन 2019 से आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने 78 मैचों में 1844 रन बनाए हैं और 10 अर्धशतक लगाए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 190 रन बनाए थे। लखनऊ ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर विजयी रन बनाया। यह लखनऊ की इस सीजन की पहली जीत है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा बोल्ड, खड़ा हुआ नया विवाद!

Story 1

7 साल का फैन, अब विरोधी टीम का कप्तान! धोनी के साथ इस बच्चे को पहचानिए

Story 1

म्यांमार भूकंप: मलबे में दबे पैर, आंखों देखी तबाही, खौफनाक मंजर!

Story 1

बाप रे बाप! AI से नौकरी खतरे में, आधे भारतीयों के पास 3.5 लाख भी नहीं!

Story 1

अंबेडकर जयंती पर अनुमति न मिलने पर आजाद आगबबूला, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Story 1

रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई सिकंदर , पाइरेसी से नुकसान पर कोमल नाहटा ने खोली जुबान

Story 1

स्टार्क का कहर: दुनिया के दैत्य भी बेबस, आंकड़े दे रहे गवाही!

Story 1

क्या चल पाती वो CD? राजदीप सरदेसाई पर स्टिंग दबाने का आरोप!

Story 1

ईद से पहले बीड में मस्जिद के पास धमाका, फडणवीस ने कहा - पता चल गया, किसने किया

Story 1

16 बच्चे पैदा करने के बाद मौलाना ने मोदी को कोसा!