सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा बोल्ड, खड़ा हुआ नया विवाद!
News Image

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुए आईपीएल 2025 के मैच में गुजरात की जीत से ज़्यादा रोहित शर्मा का एक पुराना बयान चर्चा में है। गुजरात ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया।

दरअसल, भारतीय टीम मैनेजमेंट का मानना था कि मोहम्मद सिराज पुरानी गेंद से ज़्यादा प्रभावी गेंदबाजी नहीं कर पाते। इस वजह से सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के स्क्वाड से बाहर रखा गया था।

लेकिन आईपीएल 2025 के मैच में जब सिराज ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया, तो सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई।

मुंबई इंडियंस को 197 रनों का लक्ष्य मिला था। रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ओपनिंग करने आए। गुजरात के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की। रोहित ने उनके ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार 2 चौके लगाए। मगर चौथी गेंद पर हिटमैन चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। इससे पहले रोहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे।

रोहित शर्मा ने कहा था कि मोहम्मद सिराज पुरानी गेंद से ज़्यादा प्रभावी नहीं हैं। अब उसी गेंदबाज ने रोहित को क्लीन बोल्ड किया है, इस पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

कुछ लोगों का कहना है कि सिराज ने यह विकेट लेकर अपना बदला पूरा किया है। वहीं एक व्यक्ति ने रोहित पर तंज कसते हुए कहा कि रोहित नई गेंद के खिलाफ ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करने से पूर्व एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज से रोहित शर्मा के बयान के बारे में सवाल पूछा गया था। सिराज ने जवाब में कहा था कि वो नई और पुरानी गेंद से भी घातक गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के बदले सुर, कहा जबरदस्ती नहीं की, 5 साल से साथ

Story 1

क्‍या अगले प्रधानमंत्री? योगी आदित्‍यनाथ ने तोल-मोल कर दिया जवाब!

Story 1

गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 की मौत, मलबे में दबे होने की आशंका!

Story 1

सनी देओल का खुलासा: जाट किसानों की आवाज, गदर 2 का दक्षिण में रिलीज न होना सवाल

Story 1

बूचड़खाने जा रही मुर्गियों को अनंत अंबानी ने बचाया, द्वारका पदयात्रा के दौरान दिखाई दयालुता

Story 1

मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी: अब काल भैरव को ऐसे चढ़ेगा प्रसाद

Story 1

बगीचे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई भाजपा नेत्री, हुई जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

Story 1

प्रयागराज में घरों का विध्वंस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हमारी अंतरात्मा को झटका लगा है

Story 1

पत्नी की हत्या कर तीन दिन तक शव के साथ रहा पति, बहन के पहुंचने पर खुला राज

Story 1

लखनऊ को करारा झटका: मिचेल मार्श बिना खाता खोले पवेलियन लौटे!