लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को गद्दार कहे जाने के बाद उत्तर प्रदेश में ज़बरदस्त बवाल मचा हुआ है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगरा में सांसद के घर पर धावा बोल दिया।
दोपहर में, करणी सेना के 1000 से अधिक कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सांसद के आवास पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने घर पर पत्थर बरसाए, कुर्सियां तोड़ीं और 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
इस पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर रखी 40 से 50 कुर्सियां तोड़ दीं। उन्होंने मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की।
कार्यकर्ता इतने उग्र थे कि उन्होंने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। उन्होंने सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
दरअसल, सपा सांसद ने शुक्रवार को राज्यसभा में राणा सांगा को देशद्रोही कहा था। इसके बाद करणी सेना के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सांसद के घर को घेरने का ऐलान किया था।
करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने क्षत्रिय समाज के महापुरुष के खिलाफ ओछी बात कहकर बड़ी गलती कर दी है। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वजों को कोई भी आकर गाली दे देगा, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राणा ने कहा कि सांसद के घर की एक-एक ईंट पर राणा सांगा का नाम लिख दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार किसी भी कीमत पर माफी नहीं मांगी जाएगी।
ओकेंद्र राणा ने कहा कि अगर सांसद को माफी मांगनी है तो महाराणा सांगा के स्मारक पर जाकर नाक रगड़ें। उन्होंने आगे से कुछ भी बोलने से पहले 100 बार सोचने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राणा सांगा को गद्दार कहने की बड़ी कीमत सपा सांसद को चुकानी पड़ेगी।
*#WATCH | Agra, UP: Vandalism and stone pelting broke outside the residence of Samajwadi Party MP Ramji Lal Suman. Police try to disperse the crowd and bring the situation under control.
— ANI (@ANI) March 26, 2025
(Note: Abusive language) pic.twitter.com/ocsKqkgUJD
बिना गेंद खेले ही रन आउट! हार्दिक पांड्या के थ्रो ने राहुल तेवतिया को भेजा पवेलियन
सलमान खान की सिकंदर ने मचाया धमाल! फैंस बोले - ब्लॉकबस्टर!
भूकंप के बीच बैंकॉक में जन्म!
PNB खाताधारकों के लिए चेतावनी! 10 अप्रैल तक KYC अपडेट करें, वरना अकाउंट हो सकता है बंद!
श्रीरामचरितमानस पाठ पर उलेमा का विरोध: यह गैर-संवैधानिक
GT vs MI: क्या हार्दिक पंड्या ने मैच के दौरान साई किशोर को दी गाली? जानिए मैदान पर क्यों हुआ बवाल
नोएडा अश्लील वीडियो रैकेट: 400 मॉडलों का शोषण, 22 करोड़ की काली कमाई!
पुतिन के काफिले की कार में धमाका! क्या सच हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?
म्यांमार में भूकंप से मची तबाही: मलबे में पैर हिलता देख कांप उठी रूह!
सिकंदर तूफान: एक्शन और इमोशन से भरपूर, सलमान खान की फिल्म हुई रिलीज, फैंस बोले - ब्लॉकबस्टर लोडिंग!