मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवरों में 160 रन ही बना सकी। यह गुजरात की इस सीजन की पहली जीत है और मुंबई की लगातार दूसरी हार।
मैच में गुजरात के बल्लेबाज राहुल तेवतिया बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए।
यह घटना मुंबई इंडियंस के 19वें ओवर में हुई। दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे और शेरफेन रदरफोर्ड स्ट्राइक पर थे। रदरफोर्ड ने गेंद को मिड ऑफ की ओर मारा, लेकिन रन के लिए नहीं भागे।
नॉन-स्ट्राइक एंड पर खड़े तेवतिया रन लेने के लिए उत्सुक थे और दौड़ने का प्रयास किया।
तभी, फील्डर हार्दिक पांड्या ने डायरेक्ट थ्रो किया, जो सीधे स्टंप पर जा लगा। तेवतिया को पवेलियन लौटना पड़ा। इस तरह तेवतिया बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए।
साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक लगाया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
गुजरात के लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुजरात के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की और जीत की नींव रखी। सुदर्शन ने 41 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फ्लॉप रहे। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। तिलक ने 38 रन और सूर्या ने 48 रनों का योगदान दिया। मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट हासिल किए।
Pinpoint accuracy 🎯
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2025
Chaos in the middle and Hardik Pandya capitalizes with a direct hit to run Rahut Tewatia out!
Updates ▶ https://t.co/lDF4SwnuVR #TATAIPL | #GTvMI | @mipaltan | @hardikpandya7 pic.twitter.com/PM4YQy46y4
IFS निधि तिवारी का अमित शाह के PS से अनोखा संयोग!
झारखंड रेल हादसा: कैसे हुई इतनी बड़ी चूक, कौन है ज़िम्मेदार?
बीड में मंदिर पर हरा झंडा लगाने से तनाव, मस्जिद ब्लास्ट मामले में ATS जांच शुरू
पंजाब: पादरी बजिंदर सिंह को 2018 बलात्कार मामले में आजीवन कारावास
मोनालिसा के मददगार सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर: मुंह पर कपड़ा बांधे आए नजर
क्या लखनऊ के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग XI में होगा बदलाव? वैशाख पर सस्पेंस!
क्या RSS चाहता है मोदी का रिटायरमेंट? संजय राउत का सनसनीखेज दावा
झारखंड: साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर, आग लगने से 2 की मौत, 4 घायल
हार्दिक और रोहित के बीच तनातनी बरकरार, वायरल वीडियो ने खोली पोल!
बरेली में ईद के बाद खूनखराबा: सपा समर्थकों के बीच पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप