मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। उनका दावा है कि इन इकाइयों में 5000 से ज़्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इन औद्योगिक इकाइयों में 1127 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
उज्जैन में अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सात इंडस्ट्रियल समिट सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं, जिसके चलते लगातार नई औद्योगिक इकाई स्थापित की जा रही है। मध्य प्रदेश में लगातार औद्योगिक विकास से आर्थिक विकास हो रहा है।
उन्होंने 26 विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसके माध्यम से 5046 युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 73 औद्योगिक इकाइयों को 441 करोड़ की निवेश प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह वर्ष उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया गया है।
व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन, इंदौर, देवास, धार और शाजापुर जिलों को मिलाकर एक नया महानगर बनाने की कार्य योजना पर काम किया जा रहा है। भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन और विदिशा को भी महानगर बनाया जाएगा। जबलपुर और ग्वालियर और उनके आस पास के जिलों का भी विकास महानगर के रूप में भविष्य में किया जाएगा। इससे व्यापार और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
*औद्योगिक प्रगति, विकसित मध्यप्रदेश...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 25, 2025
आज उज्जैन संभाग की समृद्धि और विकास के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए उज्जैन में 26 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनके माध्यम से ₹1127 करोड़ से अधिक का निवेश आएगा और 4796 युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।
इस अवसर पर ₹28.1… pic.twitter.com/mwvdLCkZ4n
17 साल बाद चेन्नई की हार: गायकवाड़ ने गिनाए तीन बड़े कारण
माता-पिता पर अश्लील चुटकुले: रणवीर के बाद एक और कॉमेडियन विवादों में, सोशल मीडिया पर आक्रोश
राजस्थान: कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला पुलिस कांस्टेबल, वायरल वीडियो के बाद सस्पेंड
साउथ ऑस्ट्रेलिया ने 29 साल बाद जीता शेफील्ड शील्ड, क्वींसलैंड को फाइनल में हराया!
शेर ने भैंस के बच्चे पर किया हमला, मां ने दिखाई ताकत, दुम दबाकर भागा शिकारी
29 मार्च को दोपहर 12 बजे घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट!
16 बच्चे पैदा करने के बाद मौलाना ने मोदी को कोसा, वायरल वीडियो पर भड़के लोग
वक्फ बोर्ड का फैसला अब अदालत में चुनौती योग्य, वक्फ बिल पर अमित शाह का बड़ा बयान
16 बच्चों के बाद मौलाना का मोदी पर गुस्सा: और बच्चें करूंगा!
बदलापुर: कोहली के हेल्मेट पर गेंद, पथिराना को मिला करारा जवाब!