फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, अभिनेता मनोज भारतीराजा का 48 वर्ष की आयु में निधन
News Image

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज भारतीराजा का 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

खबरों के अनुसार, उनका निधन मंगलवार शाम चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके कुछ दिनों बाद ही यह दुखद घटना घट गई। इस खबर की पुष्टि पीआरओ रियाज ने सोशल मीडिया पर की।

मनोज के निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है। उनकी पत्नी नंदना और बेटियां अर्शिता व मथिवाधानी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मनोज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में अपने पिता भारती राजा की फिल्म ताज महल से की थी। इस रोमांटिक फिल्म में रिया सेन मुख्य भूमिका में थीं और इसकी कहानी मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम ने लिखी थी। फिल्म के गानों को ए.आर. रहमान ने अपने म्यूजिक से सजाया था।

ताज महल के बाद मनोज ने कदल पूकल , अली अर्जुन , विरुमन और मानाडु जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। करीब 20 साल तक एक्टिंग करने के बाद, 2023 में मनोज भारतीराजा ने निर्देशन में कदम रखा। उन्होंने फिल्म मार्गाजी थिंगल डायरेक्ट की, जिसमें उनके पिता भारती राजा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में श्याम सेलवन और रक्षणा जैसे नए कलाकार भी थे। इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिला और इसे काफी सराहा गया।

मनोज भारतीराजा के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक सदमे में हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों और राजनीतिक हस्तियों ने उनकी मौत की खबर पर गहरा शोक जताया है।

मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने मनोज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, यह खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। वे सिर्फ 48 साल के थे, उनका असमय जाना बेहद दुखदायी है। भगवान उनके पिता भारती राजा और परिवार को इस मुश्किल समय में शक्ति दे। मनोज, आप बहुत याद आएंगे। ओम शांति।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, मनोज भारतीराजा ने अपने पिता की फिल्म ताज महल से पहचान बनाई और समुथिरम , अली अर्जुन जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। इतनी कम उम्र में उनका जाना बहुत चौंकाने वाला है। मैं भारती राजा, उनके परिवार और दोस्तों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हर कदम पर टैक्स: ATM से पैसा निकालना भी महंगा, आम आदमी परेशान

Story 1

ससुर से हलाला, फिर बनी शौहर की मां; मुस्लिम महिला के साथ हुआ घिनौना खेल

Story 1

बाबर आज़म की रिकॉर्डतोड़ पारी मिट्टी में, न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को 73 रनों से हराया

Story 1

कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 5 आतंकवादी ढेर, 4 जवान शहीद

Story 1

म्यांमार में प्रलयंकारी भूकंप: झूलती इमारतें, फटी धरती और पूल बना समंदर

Story 1

ममता सरकार पर अमित शाह का गंभीर आरोप: बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दे रही बंगाल सरकार!

Story 1

म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, 144 की मौत, सैकड़ों घायल

Story 1

अंडों की ट्रे पर बेधड़क चला शख्स, एक भी अंडा नहीं टूटा! रहस्य या विज्ञान?

Story 1

जो रूट नहीं बनेंगे इंग्लैंड के कप्तान, कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान!

Story 1

हलाला से त्रस्त मुस्लिम महिला का दर्द: ससुर ने कई महीनों तक बनाए संबंध, बेटे की मां बनने पर मजबूर!