जो रूट नहीं बनेंगे इंग्लैंड के कप्तान, कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान!
News Image

जोस बटलर द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ने के बाद इंग्लैंड की टीम नए कप्तान की तलाश में है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि टीम मैनेजमेंट एक बार फिर जो रूट को कप्तानी सौंप सकती है।

इन अटकलों पर विराम लगाते हुए जो रूट ने खुद बयान दिया है। उन्होंने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी संभालने की खबरों का खंडन किया है।

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए रूट ने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता। मेरा मानना है कि वह जहाज अब डूब चुका है। मेरे हिसाब से मैंने इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर अपना समय पूरा कर लिया है। जिसे भी यह जिम्मेदारी मिलेगी, वह निश्चित रूप से काफी गर्व महसूस करेगा।

जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन हाल के दिनों में बेहद खराब रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गई थी। अफगानिस्तान ने उन्हें हराया था।

इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में भी इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने 9 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत हासिल की, जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप में भी अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान में कब सुधरेगी अल्पसंख्यकों की स्थिति? इस्लाम नहीं अपनाया तो हिंदू की हत्या!

Story 1

क्या मलाइका अरोड़ा को मिला नया प्यार? दिग्गज क्रिकेटर के साथ IPL मैच में दिखीं!

Story 1

दिल्ली की जामा मस्जिद में पीएम मोदी के लिए दुआ, नमाजी ने कहा - अल्लाह लंबी उम्र दे

Story 1

इधर धोनी ने पूछा द्रविड़ के टूटे पैर का हाल, उधर गोविंदा के दामाद ने गाया गाना!

Story 1

गुजरात में बनी भारत की सबसे बड़ी सोलर सेल गीगाफैक्ट्री, खुलेंगे 40 हजार नौकरियां के द्वार!

Story 1

असंभव कैच! रियान पराग ने सुपरमैन को भी किया फेल

Story 1

लखनऊ में पुलिस ने रोका अखिलेश यादव को, सपा प्रमुख ने बताया तानाशाही

Story 1

धोनी का विकेट गिरा, गुस्से से लाल हुई फैन गर्ल! राजस्थान ने छीनी जीत

Story 1

कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटना: नरगुंडी में मरम्मत कार्य जारी, 11 डिब्बे पटरी से उतरे, एक की मौत!

Story 1

धोनी का जादू हुआ फीका, 7वें नंबर पर उतरकर भी CSK को नहीं दिला पाए जीत