आईपीएल में हर साल कई युवा खिलाड़ी उभरते हैं। इस बार दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा सुर्खियों में हैं।
आशुतोष शर्मा ने पिछले सीजन भी अपनी छाप छोड़ी थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने ऐसी पारी खेली जो लंबे समय तक याद रहेगी। उन्होंने अपनी टीम को हारा हुआ मुकाबला जिताया।
आशुतोष को इस यादगार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसे उन्होंने अपने गुरु को समर्पित कर दिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों पर 212.90 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 66 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली की टीम 210 रनों का टारगेट चेज करने में कामयाब रही।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद आशुतोष शर्मा ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड शिखर धवन को समर्पित किया। आशुतोष शर्मा भारत के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने पिछले सीजन शिखर धवन की ही कप्तानी में आईपीएल डेब्यू किया था। तब वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे।
आशुतोष शर्मा ने प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद कहा, पिछले साल से सबक लिया। पिछले सीजन में कई मौकों पर खेल खत्म करने से चूक गया। पूरे साल मैंने ध्यान केंद्रित किया और इसकी कल्पना की। मुझे विश्वास था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक खेलूंगा, तो कुछ भी हो सकता है। विप्रज ने अच्छा खेला। मैंने उसे बल्लेबाजी जारी रखने के लिए कहा। वह दबाव में बहुत शांत था। मैं यह अवॉर्ड अपने गुरु शिखर पाजी को समर्पित करना चाहता हूं।
दिल्ली को मैच जिताने के बाद आशुतोष शर्मा ने शिखर धवन को वीडियो कॉल भी किया। धवन ने उन्हें जीत की बधाई दी।
आशुतोष शर्मा की इस पारी की बात की जाए तो उन्होंने एक अहम मौके पर रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दिल्ली ने 210 रनों का पीछा करते हुए 65 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां ये मुकाबला जिताना किसी करिश्मे से कम नहीं था। लेकिन आशुतोष ने 3 गेंद रहते ही मैच खत्म कर दिया।
*Ashu 🫂 Gabbar
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 24, 2025
It’s a Dilli love story 💙❤️ pic.twitter.com/HZkeC3sWUE
₹10 का रिचार्ज, 365 दिन की वैलिडिटी: TRAI के नए नियम से 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स खुश!
दुष्कर्म पलटकर वापस आता है: कंगना के घर पर हंसने वाले कुणाल कामरा अब क्यों पीट रहे छाती?
गाबा का नामोनिशान होगा मिटा! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का चौंकाने वाला प्लान सामने आया
दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, मुकेश कुमार चोटिल, SRH मुकाबले से बाहर!
सौरभ हत्याकांड: बेरहम मुस्कान का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया
दिल्ली के लिए खुला खजाना! CM रेखा गुप्ता ने किया 1 लाख करोड़ का बजट पेश
कमरे में बंद कर पत्नी ने पति को मारे थप्पड़ पर थप्पड़, चीखा - मम्मी बचाओ!
आशुतोष शर्मा: महान खिलाड़ी गेम खत्म करते हैं - केविन पीटरसन का बड़ा ऐलान!
मैक्सवेल का गोल्डन डक , DRS लेने से चूक; बना शर्मनाक रिकॉर्ड
कुणाल कामरा का कटाक्ष: सुपारी लेकर बोलने जैसा? - शिंदे