हाथों के बल पहाड़ चढ़ने का एक अविश्वसनीय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। यह कहानी सन गुओ शान नामक एक ऐसे व्यक्ति की है, जिसने अपनी मेहनत और जुनून से असंभव को संभव कर दिखाया।
आमतौर पर पहाड़ों पर चढ़ने के लिए पैरों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सन गुओ शान ने हाथों के बल यह चुनौती स्वीकार की और पहाड़ों की ऊंचाइयों को फतह किया।
चीन के सन गुओ शान ने अपनी असाधारण क्षमता का प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि यदि आपके अंदर जुनून और आत्मविश्वास है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।
38 वर्षीय सन गुओ शान ने मई 2023 में हैंडस्टैंड चढ़ाई का अभ्यास शुरू किया था। उनकी असली चुनौती तब शुरू हुई जब उन्होंने 2025 तक चीन के 50 सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने का लक्ष्य रखा। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य के महत्व को समझा और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए इस अनोखी चुनौती को अपनाया।
मई 2024 में सन गुओ शान ने हैरान करने वाली चुनौती की शुरुआत की। लेकिन उनकी वीडियो ने तब तूफान मचाया जब नवंबर 2024 में वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में, सन गुओ शान हाथों के बल 1,612 मीटर ऊंचे वुडांग पर्वत की चोटी तक चढ़ते हुए दिख रहे हैं।
हाल ही में, सन गुओ शान ने तियानमेन पर्वत की 999 सीढ़ियों को हाथों के बल चढ़ने की चुनौती ली। पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, उन्होंने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। सन ने बताया कि यह पर्वत अब तक का सबसे कठिन था, और इस चढ़ाई में वह लगभग सौ बार गिरे। लेकिन उनके जज्बे ने उन्हें हर बार उठने की ताकत दी।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, यह शख्स इंसान नहीं, रोबोट है! एक अन्य ने कहा, क्या बात है! इस दुनिया में ऐसे लोग भी होते हैं! और एक यूजर ने टिप्पणी की, चीन के लोग हैं, कुछ भी कर सकते हैं।
【Video】Amazing skills! A Chinese mountaineer named Sun Guoshan recently challenged himself to a handstand climb up of the 999 steps of Tianmen Mountain in Zhangjiajie, C China s Hunan Province. The climb is nearly 300 meters long, with a vertical drop of 150 meters. It took him… pic.twitter.com/dNiP3PSxA4
— Global Times (@globaltimesnews) December 11, 2024
क्या ऋषभ पंत ने संजीव गोयनका के डर से कहा, बूढ़ा जान से मार देगा? वायरल वीडियो का सच
थाने में हाथापाई: स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्डा की पकड़ी गर्दन, लगाए गंभीर आरोप
कार है या हाहाकार? फावड़े के बाद मशीनगन भी टेस्ला साइबर ट्रक के आगे फेल!
उत्तर प्रदेश: मेरठ में सिपाही की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
शुभमन गिल बने धोनी , गलत रिव्यू पर अंपायर भी हंसे!
इस शख्स की हिम्मत देख दंग रह जाएंगे आप, हाथों से फ़तह किया पूरा पहाड़!
सदन क्यों नहीं चलने देना चाहती सरकार? प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप
चेन्नई: यूट्यूबर सावुक्कु शंकर के घर पर हमला, गटर का पानी और मल-मूत्र फेंका!
एक विकेट से हार के बाद पंत और LSG मालिक की बातचीत, गोयनका ने दी सफाई
नागपुर हिंसा: कुछ आरोपी बाहरी, सिंघल ने बताया सच, बुलडोजर कार्रवाई पर दलवई नाराज़