कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर नया भारत नामक एक वीडियो अपलोड किया है। इस शो में, उन्होंने राजनीति और राजनेताओं पर व्यंग्य किया है, जिसके कारण विवाद उत्पन्न हो गया है।
कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह तक पर निशाना साधा है। उन्होंने गानों के माध्यम से इन राजनेताओं को रोस्ट किया है। आइए उन 5 गानों के बारे में जानते हैं जिनकी वजह से कुणाल कामरा विवादों में आ गए हैं।
1. एकनाथ शिंदे को बताया गद्दार :
कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर एक गाना गाया जिसमें उन्होंने उन्हें गद्दार तक कह दिया। इस गाने के बोल हैं:
ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय ! एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए। मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए, ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी , आंखों ओआ चश्मा हाय। मंत्री नही है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाये उसमें ही वो छेद कर जाए, मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए। तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे, ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !
इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।
2. मोदी पर कसा तंज:
कुणाल कामरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा है। उनके गाने के बोल हैं:
झूठा हूं मैं कातिल भी हूं, सब घोटालों में शामिल भी हूं। एमपी चुराना वॉइस दबाना बस यही मेरा कसूर। वादों से अपने मुकरता नहीं, पूरा उन्हें कभी करता नहीं। तानाशाह ओ तानाशाह…तानाशाह ओ तानाशाह। दोगला हूं मैं खोखला भी हूं। खाता रोज मैं ढोकला भी हूं स्कीमें चुराना अपना बताना बस यही मेरा कसूर, डिग्री मैं अपनी दिखाता नहीं नौकरी मैं किसी की लगाता नहीं। जाहिर णिषेद… तानाशाह ओ तानाशाह…तानाशाह ओ तानाशाह।
3. संघ पर साधा निशाना:
कुणाल कामरा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधते हुए एक गाना गाया है:
हम होंगे कंगाल, हम होंगे कंगाल एक दिन… मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश हम होंगे कंगाल एक दिन। होंगे नंगे चारों ओर करेंगे दंगे चारों ओर पुलिस के पंगे चारों ओर एक दिन। हम होंगे कंगाल एक दिन! मन में अन्धविश्वास, हाथो में हथियार! हम होंगे कंगाल एक दिन! मन में नत्थुराम, हकरतें आशाराम हम होंगे कंगाल एक दिन। होगा गाय का प्रचार लेके हाथों में हथियार एक दिन।
4. CBI और ED को भी नहीं छोड़ा:
कुणाल कामरा का विवादों में आना पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वो कई बार ऐसे विवादों में आ चुके हैं। कारमा ने सीबीआई और ईडी को भी नहीं छोड़ा और एक गाना बना डाला:
सीबीआई जो पीछे लग जाए…या ईडी तुझे सताए। आजा प्यारे पास हमारे काहे घबराए, काहे घबराए। पार्टी मेरी भ्रष्टाचारी… संघ की आज्ञाकारी।
5. मुख्यमंत्री को देखा तो ऐसा लगा...
कुणाल कामरा ने एक और विवादास्पद गाना गया जिसके बोल हैं:
एक मुख्यमंत्री को देखा तो ऐसा लगा, जैसे काला हो मन… जैसे लूटा हो धन… जैसे भगवा हो रंग।
इस गाने में आगे कहा गया है:
जैसे जलता गुजरात जैसे मणिपुर में रात… जैसे नफरत की बात जैसे छीने हों वोट। जैसे मन में हो खोट… जैसे वोट लेकर हमसे वादे भूल गया।
Stand-up comedian Kunal Kamra is facing serious backlash from Shiv Sena workers after he mocked Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde during a recent show in Mumbai.
— The Tatva (@thetatvaindia) March 24, 2025
Kamra’s joke referred to Eknath Shinde as a traitor (Gaddar) and included a parody of a Hindi song… pic.twitter.com/dDFQ34p21v
न्यूजीलैंड में भीषण भूकंप: 6.5 तीव्रता के झटकों से दहशत, सुनामी का अलर्ट!
कंगना का कुणाल कामरा पर पलटवार: खुद तो ज़िंदगी में कुछ कर नहीं पाए...
पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट! साफ पानी के लिए ₹9000 करोड़, सीएम की बड़ी घोषणाएं
पंत की चूक, लखनऊ की हार: कप्तान का बड़ा खुलासा
अब तो आकर रहेगी तबाही! इंग्लैंड के बीच पर मिला जलपरी जैसा रहस्यमय जीव, तस्वीरें देख दंग दुनिया
हवा में पानी छोड़ते हुए दौड़ेगी भारत की सबसे लंबी और ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए कब होगी लॉन्च?
कभी तो बाहर आएगा... बर्दाश्त नहीं करेंगे : कुणाल कामरा पर भड़के शिंदे और मंत्री
मैक्सवेल की बदकिस्मती: नॉट आउट होकर भी शून्य पर आउट! अय्यर की गलती से बना अनचाहा रिकॉर्ड
बिहार: क्या तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार? कांग्रेस ने साफ़ की तस्वीर
भारत के नापाक इरादों को तोड़ देंगे : जरदारी का कांपता भाषण वायरल