दिल्ली सरकार ने आज एक ऐतिहासिक बजट पेश किया है, जिसमें पहली बार ₹1 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें साफ पानी की आपूर्ति, यमुना नदी की सफाई, और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।
साफ पानी की समस्या को दूर करने के लिए ₹9000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। पानी के टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा ताकि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए ₹500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। हर नाले को ठीक किया जाएगा ताकि पानी और सीवर की समस्या का समाधान हो सके।
यमुना नदी की सफाई के लिए ₹500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं है, बल्कि यह दिल्ली की सांस्कृतिक धरोहर है। 40 विकेन्द्रीकृत सीवेज प्लांट विकसित करने के लिए ₹500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं ताकि कोई भी सीवेज का पानी सीधे यमुना नदी में न छोड़ा जाए।
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए ₹3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए ₹696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एनसीआर क्षेत्र के साथ बेहतर संपर्क हेतु बुनियादी ढांचे के विकास हेतु ₹1000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
दिल्ली के बजट में सामाजिक पेंशन योजना के लिए ₹3227 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली की बसों में अब पिंक टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि बस पास बनेगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी।
शिक्षा के क्षेत्र में भी कई घोषणाएं की गईं। NEEV - New Era of Entrepreneur Ecosystem and Vision नामक एक नई परियोजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत बच्चों को आवश्यक कौशल के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए ₹20 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। नरेला में एजुकेशन हब बनाया जाएगा। 2025-26 में सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। स्मार्ट क्लास के लिए ₹100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लैंग्वेज लैब खोली जाएंगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ₹1000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। आरोग्य योजना के लिए ₹320 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
व्यापारियों के लिए ट्रेड वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा। सरकार दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी और लोगों को रोजगार देगी।
गरीबों के लिए अटल कैंटीन खोली जाएंगी, जिसके लिए ₹100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ₹20 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
पूंजीगत व्यय के लिए ₹28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं में शामिल हैं:
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली की जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का संकल्प पत्र है और सरकार अपने वादे निभाएगी।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, Bajrang Bali will do the best for Delhi. Delhi will progress, and Ram Rajya will be established... https://t.co/fR5pddD8cu pic.twitter.com/shRxVZeis8
— ANI (@ANI) March 25, 2025
भाई, एक बॉल तो... श्रेयस अय्यर की शतक से चूक, शशांक सिंह बने ट्रोल
श्रेयस अय्यर का तूफानी आगाज, रहाणे के साथ खास क्लब में हुए शामिल!
साड़ी और स्लीपर में ममता बनर्जी ने लंदन के हाइड पार्क में लगाई दौड़!
क्या आने वाला है प्रलय? सऊदी अरब में आसमान से गिरी सफ़ेद चीज़, दुनिया में हडकंप
इरफान पठान कमेंट्री पैनल से बाहर: किस भारतीय खिलाड़ी की शिकायत पर हुई कार्रवाई?
आवारा कुत्तों से बचने के लिए स्कूटी सवार का अनोखा तरीका, वीडियो वायरल!
पेड़ों की हत्या, मानव हत्या से भी बड़ा अपराध! सुप्रीम कोर्ट का सख़्त संदेश
क्या सूर्यांश शेडगे बनेंगे अगले हार्दिक पांड्या? पंजाब किंग्स में डेब्यू का इंतजार!
दुनिया के सबसे ताकतवर देश में चुनाव नियम बदला, ट्रंप के फैसले से मचा हड़कंप
गुजरात टाइटन्स पर भारी पेनल्टी: एक चूक से बिगड़ा खेल!