आईपीएल 2025 में 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। हालांकि दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया।
फाफ डु प्लेसिस इस बार दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं। पहले मैच में उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली। फिर भी फाफ ने एक नया इतिहास रच दिया।
इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही फाफ दिल्ली के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
फाफ ने 40 साल और 254 दिन की उम्र में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया।
फाफ से पहले, दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा उम्र में खेलने का रिकॉर्ड जहीर खान के नाम था, जिन्होंने 38 साल और 218 दिन के होते हुए दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था।
अब यह रिकॉर्ड फाफ ने अपने नाम कर लिया है और वह फिलहाल दिल्ली के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। जहीर से पहले यह कारनामा अमित मिश्रा ने किया था।
लखनऊ ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।
मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली, जबकि निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 75 रन बनाकर तहलका मचाया था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा।
फाफ ने इस मैच में दिल्ली के लिए 18 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। 6.4 ओवर में वे रवि बिश्नोई का शिकार बने।
आशुतोष शर्मा की 31 गेंदों में 66 रनों की नाबाद पारी ने दिल्ली को 1 विकेट से जीत दिला दी।
दिल्ली के लिए सबसे अधिक उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी (वर्ष और दिन):
*A MASSIVE COLLAPSE! 😳
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 24, 2025
Gen Bold Ravi Bishnoi gets the better of Gen Gold Faf du Plessis as #LSG continue their dominance! 🔥
Watch LIVE action: https://t.co/mQP5SyTHlW#IPLonJioStar 👉 #DCvLSG | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/CQuuxmxsM9
वक्फ संशोधन विधेयक पर गरमाई सियासत, स्टालिन ने केंद्र पर साधा निशाना
हेनरिक क्लासेन की बदकिस्मती! ऐसे कौन होता है रन आउट?
मौलवी साहब माइक बंद करना भूले और सो गए, फिर सुनाई दिए ज़ोरदार खर्राटे!
मां की मौत, पिता की दूसरी शादी, चाचा ने बदली जिंदगी: जानिए कौन हैं SRH की खोज अनिकेत वर्मा
पूरन का तूफान! हेड को पछाड़कर बनाया IPL में वेरी-वेरी स्पेशल रिकॉर्ड
वक्फ बिल पर तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, स्टालिन ने बताया मुसलमानों की भावनाओं पर चोट
IPL 2025: इरफान पठान ने चुनी टॉप-4 टीमें, CSK को भी मिली जगह!
100 चूहे खाकर... सौगात-ए-मोदी पर प्रकाश आंबेडकर का हमला, पीएम मोदी पर उठाए तीखे सवाल
SRH vs LSG मैच में अंपायर से बदतमीजी! पंत के चहेते पर बैन का खतरा
बीमार पत्नी, हैवान पिता: मौलवी ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, कुबूला गुनाह