हेनरिक क्लासेन की बदकिस्मती! ऐसे कौन होता है रन आउट?
News Image

आईपीएल 2025 का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच 27 मार्च को हैदराबाद में खेला गया। एसआरएच को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच की तरह उनके बल्लेबाज इस बार जलवा नहीं दिखा सके।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सस्ते में निपट गए। ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली और आउट हो गए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन पर बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वे खराब किस्मत का शिकार हो गए।

क्लासेन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ के प्रिंस यादव ने ऑफ स्टंप के बाहर एक लो फुल-टॉस फेंकी। नीतीश रेड्डी ने एक जोरदार शॉट लगाया।

शॉट इतनी तेज थी कि गेंद प्रिंस यादव की तरफ चली गई और वे उसे पकड़ नहीं सके। गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी। उस समय क्लासेन रन लेने के लिए क्रीज से बाहर खड़े थे और रन आउट हो गए। जिस गेंद पर रेड्डी के आउट होने का मौका था, उस पर क्लासेन ने दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपना विकेट गंवा दिया।

नीतीश कुमार रेड्डी के जोरदार प्रहार के कारण गेंद गोली की तरह प्रिंस यादव की तरफ आई थी। हाथ में लगने के बावजूद वे इसे पकड़ नहीं सके और उन्हें चोट लग गई। प्रिंस यादव वहीं गिर गए और दर्द से कराहने लगे।

हालांकि, कैच छूटने के बाद क्लासेन के आउट होने से उन्हें खुशी तो हुई, लेकिन वे इसे ज्यादा सेलिब्रेट नहीं कर सके।

हेनरिक क्लासेन के आउट होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई। उनके आउट होने के 2 ओवर बाद नीतीश रेड्डी भी आउट हो गए। फिर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

अंत में हैदराबाद की टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। पिछले मैच में 286 रन बनाने वाली टीम इस बार 190 रन पर ही थम गई।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तो मेरे सिर में ठोको : वायरल कैंडिडेट सलोनी राज ने पीयू चुनाव में ABVP समेत सबके छक्के छुड़ाए

Story 1

पुलिस को देखते ही फायरिंग, मुख्तार अंसारी का शूटर अनुज कनौजिया एनकाउंटर में ढेर

Story 1

सिकंदर ऑनलाइन लीक: निर्माताओं ने पुलिस से लगाई गुहार, 600 वेबसाइट्स से फिल्म हटाई गई

Story 1

50 नक्सलियों का आत्मसमर्पण: बीजापुर एसपी कार्यालय में मची हलचल

Story 1

30 लाख के अनिकेत वर्मा का IPL में धमाका, पहले ही सीजन में जड़ा अर्धशतक!

Story 1

IPL के बीच ऑस्ट्रेलिया का बड़ा ऐलान: टीम इंडिया खेलेगी 21 दिनों में 8 मैच!

Story 1

इधर-उधर नहीं जाएंगे, आपके ही साथ रहेंगे : अमित शाह के सामने नीतीश कुमार का वादा

Story 1

दो बार गलती हो गई जो उधर चले गए, अब ऐसा कभी नहीं होगा : नीतीश कुमार ने अमित शाह के सामने फिर जताया अफ़सोस

Story 1

डोसा खाने पहुंची महिलाओं का हुआ ऐसा हाल, हंसी रोकना हुआ मुश्किल!

Story 1

IPL इतिहास की सबसे धीमी गेंद! बटलर ने मारा चौका, वीडियो हुआ वायरल