नई दिल्ली।
आईपीएल सीजन 18 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। सीएसके की शानदार शुरुआत हुई है। इस मैच में चेन्नई के गेंदबाज खलील अहमद ने रोहित शर्मा समेत 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
खलील अहमद और ऋतुराज गायकवाड़ का मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग टीम पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा रहे हैं।
नई गेंद से मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर को झकझोरने वाले खलील अहमद विवादों में फंस सकते हैं। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खलील गेंदबाजी करते हुए रुक जाते हैं, फिर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उनके पास आते हैं और कुछ बोलते हैं। इस दौरान खलील अहमद अपनी जेब से कुछ निकालते हैं और ऋतुराज को दे देते हैं। कप्तान भी जल्दी से उस चीज को अपनी जेब में रख लेते हैं।
यह घटना तब हो रही थी जब बॉल खलील अहमद के हाथ में थी जिसकी वजह से इस बात की शंका जताई जा रही है कि कहीं यह मामला बॉल टेंपरिंग का तो नहीं। वह चीज इतनी छोटी थी कि साफ समझ नहीं आ रहा कि खलील अहमद ने ऋतुराज को क्या चीज दी थी। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस खलील पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा रहे हैं।
आईसीसी के 42.3 नियम के तहत अगर कोई खिलाड़ी गेंद में चमक लाने के लिए कोई कृत्रिम पदार्थ का यूज करता है तो वह बॉल टैंपरिंग है। जैसे कोई खिलाड़ी च्यूंगम खा रहा है और उसका इस्तेमाल बॉल पर कर रहा है तो यह बॉल टैंपरिंग है। खिलाड़ी अगर गेंद पर वैसलीन या सनस्क्रीन लगा रहा है, तो वह भी बॉल टैंपरिंग है। अगर कोई खिलाड़ी मिट्टी में बॉल को रगड़ रहा है, तो उसे भी गेंद से छेड़खानी ही माना जाता है।
अब ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि इस वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद मैच रेफरी का रुख क्या होता है।
CSK should be banned again.
— Ankit (@CricCrazyAnkit) March 24, 2025
Khaleel Ahmed Gives something to Ruturaj Gaikwad secretly. 🫣pic.twitter.com/3G7w8tZn2n
GT vs PBKS: मैक्सवेल नॉट आउट थे, कप्तान अय्यर की गलती से हुए शून्य पर आउट!
चंद्रशेखर आजाद और गिरिराज सिंह की मुलाकात से सियासी हलचल!
Rain Alert: मौसम बना हैवान , अगले 48 घंटे में 8 राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान का खतरा!
सैलरी चुराने ये है आई, मिडिल क्लास दबाने ये है आई... कुणाल कामरा का वित्त मंत्री पर तंज!
इंसानियत अभी बाकी है! बेसहारा शख्स ने सड़क पार कराकर जीता दिल
आरा रेलवे स्टेशन पर खूनी मंज़र: सनकी ने पिता-पुत्री को गोली मारकर आत्महत्या की
सौरभ मर्डर केस: 22 दिन बाद फॉरेंसिक टीम को घर से मिले अहम सबूत!
गीतांजलि सुपरफास्ट में आग: बड़ा हादसा टला, कोच खाली कराए गए
ससुर से हलाला, महीनों तक बनाए संबंध, शौहर की मां बन गई मुस्लिम महिला!
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, अभिनेता मनोज भारतीराजा का 48 वर्ष की आयु में निधन