मैदान पर ऐसा क्या हुआ कि धोनी-जडेजा के लिए अचानक तालियां बजाने लगे चाहर?
News Image

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल के एल क्लासिको मुकाबले में हराया। मुंबई इंडियंस, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में चेपॉक में पूरे मैच में दबाव में दिखी।

मैच के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी दीपक चाहर, अचानक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के लिए मैदान पर तालियां बजाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जब रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए, तो दीपक चाहर उनके पास खड़े थे। जडेजा को देखकर दीपक अचानक तालियां बजाने लगे। सीएसके के ऑलराउंडर ने मजाक में दीपक की तरफ बल्ला भी घुमाया।

जडेजा के बाद जब एमएस धोनी भी क्रीज पर आए तो दीपक ने फिर से वही किया। वह माही के एकदम नजदीक जाकर खड़े हो गए और लगातार तालियां बजाते रहे। हालांकि, धोनी ने दीपक की इस हरकत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

दीपक पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे और उन्हें धोनी का करीबी माना जाता है। आईपीएल में पहले भी धोनी और दीपक को मस्ती करते हुए देखा गया है।

चेपॉक में खेले गए मुकाबले में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 31 रन बनाए, और कप्तान सूर्या ने 29 रन जड़े।

दीपक चाहर ने बल्ले से 15 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे।

156 रनों के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। रुतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली, और रचिन रविंद्र ने 45 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए। गेंदबाजी में नूर अहमद ने 4 विकेट लिए, जबकि खलील अहमद ने तीन विकेट चटकाए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अरे बैठो अपनी कुर्सी पर, पार्टी तोहरे हसबैंड का! - विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में तीखी नोक-झोंक

Story 1

मेरा बच्चा है तू! : शशांक सिंह ने रोका अय्यर का शतक, फैंस ने बताया दूसरा हार्दिक

Story 1

इजराइल को बर्बाद करने की कसम! मुस्लिम संगठन ने दागी 3 मिसाइलें

Story 1

जीता हुआ मैच हारने के बाद पंत से गोयनका की चर्चा, फैंस को आई राहुल की याद!

Story 1

शुभमन गिल बने धोनी , गलत रिव्यू पर अंपायर भी हंसे!

Story 1

आरा स्टेशन पर ट्रिपल मर्डर: बेटी को दिल्ली भेजने आए पिता की सनकी ने की हत्या, फिर खुद को मारी गोली!

Story 1

क्या स्टालिन बन रहे हैं राष्ट्रीय राजनीति में विपक्ष का चेहरा?

Story 1

ऋषभ पंत की एक चूक से लखनऊ की हार, वायरल हुआ वीडियो!

Story 1

मुस्कान और साहिल का रोमांटिक वीडियो वायरल: सौरभ की हत्या के बाद मनाया हनीमून!

Story 1

सौगात-ए-मोदी पर आदित्य ठाकरे का तंज, कहा - खुद करें तो सब जायज़