धोनी ने युवा क्रिकेटर का हुनर देख थपथपाई पीठ, बातें हो रही वायरल
News Image

दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी ने युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर को उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मैच के बाद धोनी, विग्नेश से मिले और उनसे बातचीत की।

23 वर्षीय विग्नेश से धोनी ने कुछ सवाल किए, जिनका पुथुर ने बखूबी जवाब दिया।

विग्नेश ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिनमें कप्तान रितुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के बड़े विकेट शामिल थे।

केरल के रहने वाले विग्नेश ने सीनियर स्तर पर बिना कोई घरेलू मैच खेले आईपीएल में डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस ने उन्हें इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान में उतारा। विग्नेश को रोहित शर्मा की जगह शामिल किया गया था और उन्होंने अपने डेब्यू को यादगार बना दिया।

मैच खत्म होने के बाद विग्नेश पुथुर एक प्रशंसक की तरह एमएस धोनी से मिले। धोनी ने भी पुथुर की बातों को बड़े ध्यान से सुना और उनके कंधे पर हाथ रखकर उनका हौसला बढ़ाया।

लोगों का कहना है कि धोनी ने विग्नेश की शानदार गेंदबाजी की सराहना की और उनसे उनका नाम और उम्र भी पूछी। कई लोगों ने यह भी कहा कि रुतुराज और दुबे का विकेट लेने वाले विग्नेश से धोनी उम्र पूछ रहे हैं।

विग्नेश पुथुर ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पिता ऑटो चलाते हैं। विग्नेश ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। मुंबई ने ही इस गेंदबाज को कोचिंग दी है। मुंबई इंडियंस के स्काउट के जरिए उन्हें खोजा गया।

विग्नेश पुथुर ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने अपने पहले ओवर में चेन्नई के कप्तान रितुराज गायकवाड़ को आउट किया, जबकि दूसरे ओवर में शिवम दुबे को पवेलियन भेजा। तीसरे ओवर में पुथुर ने दीपक हुड्डा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को सस्ते में आउट किया।

विग्नेश का जन्म 2 मार्च 2001 में केरल में हुआ था। वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं, जबकि बल्लेबाजी के समय वह दाएं हाथ के बल्लेबाज बन जाते हैं।

पुथुर केरल के लिए अंडर 14 और अंडर 19 क्रिकेट खेल चुके हैं। विग्नेश केरल क्रिकेट लीग में एलेप्पी रिप्पल्स के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने तीन मैचों में दो विकेट लिए।

विग्नेश शुरुआत में मध्यम गति की गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी करते थे। फिर लोकल क्रिकेटर मोहम्मद शरीफ ने उन्हें लेग स्पिन करने की सलाह दी। उन्हें चाइनामैन के बारे में पता नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर काम करना जारी रखा।

पुथुर की मां एक गृहिणी हैं, जिनका नाम केपी बिंदु है। इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल तक का सफर तय करने में कड़ी मेहनत की है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार: क्या तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार? कांग्रेस ने साफ़ की तस्वीर

Story 1

सौरभ हत्याकांड: आरोपी मुस्कान का नया वीडियो, प्रेमी साहिल संग होली पर नशे में लिपटकर डांस!

Story 1

सौरभ हत्याकांड: बेरहम मुस्कान का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया

Story 1

क्या स्टालिन बन रहे हैं राष्ट्रीय राजनीति में विपक्ष का चेहरा?

Story 1

बिहार चुनाव: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान - गठबंधन में ही होगा मुकाबला

Story 1

अफ्रीकी आदिवासियों ने पहली बार पी कोल्ड ड्रिंक, खोलने का तरीका देख दंग रह जाएंगे आप!

Story 1

गाजा में कत्लेआम: मक्का से इजराइल के खिलाफ उठी सख्त आवाज

Story 1

लखनऊ के मालिक सुन लो! हर जगह दादागिरी नहीं, ये ऋषभ हैं, केएल राहुल नहीं!

Story 1

दिल्ली के लिए खुला खजाना! CM रेखा गुप्ता ने किया 1 लाख करोड़ का बजट पेश

Story 1

जब राजू श्रीवास्तव ने फैमिली प्लानिंग पर लालू यादव का उड़ाया मजाक, तो लालू ने कुछ यूं दिया था रिएक्शन