गुजरात में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। गोपाल इटालिया विसावदर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
गोपाल इटालिया, जो पहले गुजरात में आम आदमी पार्टी के संयोजक थे, वर्तमान में पार्टी के संयुक्त महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की है। विधानसभा क्षेत्र संख्या 87, विसावदर से गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
गोपाल इटालिया 2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें गुजरात में पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और उसी वर्ष दिसंबर में उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। वह पाटीदार अनामत आंदोलन समिति से भी जुड़े रहे हैं। मूल रूप से गुजरात के बोटाड के रहने वाले इटालिया, पूर्व में गुजरात पुलिस और राजस्व क्लर्क के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
विसावदर सीट पर यह उपचुनाव आप विधायक के इस्तीफे के कारण हो रहा है।
विसावदर, गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से एक है, जो जूनागढ़ जिले में स्थित है। यह सीट पहले भाजपा का गढ़ मानी जाती थी, जहां 1995 से 2007 तक भाजपा के उम्मीदवार जीतते आए। 2012 में यह सीट गुजरात परिवर्तन पार्टी ने जीती थी, जबकि 2014 के उपचुनाव में कांग्रेस ने इस पर कब्जा किया। 2017 में भी यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। हालाँकि, 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यह सीट जीती।
आप के निर्वाचित सदस्य भूपेंद्रभाई भयानी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा उम्मीदवार हर्षद रिबाडिया ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर भयानी की जीत पर सवाल उठाए थे। अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए 12 मार्च को चुनाव का मार्ग प्रशस्त कर दिया। दिसंबर 2023 से यह सीट खाली है।
The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidate for the upcoming Bye- Elections in state of Gujarat: pic.twitter.com/fhDSktQ1yu
— AAP (@AamAadmiParty) March 23, 2025
राणा सांगा पर विवाद: राजा भैया सपा सांसद पर बरसे, कहा - इतिहास के सत्य पुनर्लेखन का युग आ चुका है
गेंदबाज नहीं, संस्कारों से जीता दिल: नीता अंबानी ने दिया हीरा , विग्नेश ने छुए पैर, देखें वीडियो
राजद की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस की दूरी, सियासी गलियारों में अटकलें तेज़
माफी नहीं मांगूंगा, भीड़ से नहीं डरता : एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी पर कुणाल कामरा का पलटवार
महिला क्रिकेटरों की लगी लॉटरी! BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान
अनहोनी को होनी कर दे वो हैं धोनी: DRS से पलटा मैच, फैंस रह गए दंग!
इक मोड़ आया, ई-रिक्शा छोड़ आया! सवारियों से लदा ई-रिक्शा पलटा, वीडियो वायरल
नेटफ्लिक्स की Adolescence सीरीज भारतीय अभिभावकों को क्यों आ रही है पसंद?
अरबपति पति का आरोप: पत्नी बॉयफ्रेंड से XL साइज कंडोम मांगती थी, मांगा तलाक!
तुझे नहीं छोडूंगा कहकर छेड़छाड़, मुस्लिम युवकों ने हिंदू लड़की से की हैवानियत