राजद की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस की दूरी, सियासी गलियारों में अटकलें तेज़
News Image

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

इस पार्टी में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी शामिल हुईं। महागठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं और मुस्लिम धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया गया था।

लेकिन, महागठबंधन के सबसे बड़े सहयोगी दल कांग्रेस के नेता इफ्तार पार्टी से दूर रहे। मुकेश सहनी भी इस पार्टी में दिखाई नहीं दिए, जिसके बाद सियासी गलियारों में महागठबंधन में दरार की अटकलें शुरू हो गई हैं।

हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने इस इफ्तार पार्टी में शिरकत की।

जानकारी के अनुसार, राजद की तरफ से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी।

एक तरफ जहां एनडीए का बहिष्कार करने वाले मुस्लिम संगठन इफ्तार में शामिल हुए, वहीं कांग्रेस के बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष समेत किसी बड़े नेता की गैरमौजूदगी सवालों के घेरे में आ गई है।

सभी की नजरें कांग्रेस के नए अध्यक्ष और बिहार प्रभारी की लालू यादव से मुलाकात पर टिकी थीं, लेकिन वे नहीं पहुंचे। राजद नेता इस बात से उत्साहित हैं कि इस बार चुनाव में मुसलमानों का पूरा समर्थन उन्हें मिलने जा रहा है।

पशुपति पारस का राजद की इफ्तार पार्टी में शामिल होना एनडीए के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि उनकी पार्टी लोजपा एनडीए की सहयोगी पार्टी थी। पारस मोदी 2.0 सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर पशुपति पारस महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ते हैं तो वे एनडीए के वोटर्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

चुनाव नज़दीक होने के चलते इफ्तार का महत्व काफी बढ़ जाता है। हाल ही में 7 मुस्लिम संगठनों ने एनडीए की इफ्तार पार्टी का बहिष्कार कर दिया, जिससे एनडीए नेताओं में बेचैनी है। वहीं कांग्रेस ने राजेडी की इफ्तार पार्टी से दूरी बनाकर राजद को खुश होने का मौका दे दिया है।

कांग्रेस नेताओं के पार्टी में शामिल न होने पर आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि रमजान का अंतिम दौर चल रहा है और वे लोग अपने क्षेत्र में इफ्तार कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि सभी को हर जगह शामिल होना होता है और कांग्रेस के कई विधायक और एमएलसी पार्टी में पहुंचे थे। सिद्दीकी ने पशुपति पारस की मौजूदगी पर कहा कि इससे नीतीश कुमार को झटका लगा है, क्योंकि जिन मुस्लिम संगठनों के नेताओं ने नीतीश की दावत में जाने से मना कर दिया था, वे सब इस पार्टी में नजर आए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नन्ही बच्ची की प्रार्थना ने जीता दिल, इतनी शक्ति हमें देना दाता गाते हुए वीडियो वायरल

Story 1

मुहर्रम के झंडे से घर अपवित्र होता है क्या? होली रंग विवाद पर योगी का सीधा जवाब

Story 1

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिया गन्ने का जूस, ऑनलाइन पेमेंट देकर दुकानदार को किया खुश

Story 1

ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी: संभल CO का बयान

Story 1

आरा रेलवे स्टेशन पर तिहरा हत्याकांड: प्रेम प्रसंग या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

Story 1

ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने जारी किया अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी का वीडियो, मिसाइलें देख उड़ जाएंगे होश!

Story 1

सनी देओल से बचे, अब बॉबी देओल के सामने राजकुमार राव!

Story 1

गुजरात टाइटन्स पर भारी पेनल्टी: एक चूक से बिगड़ा खेल!

Story 1

₹10 में रिचार्ज, 365 दिन की वैलिडिटी: TRAI के नए नियम से 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स की बल्ले-बल्ले!

Story 1

गली में आशिकी: लड़के ने गोद में उठाया, ऊपर से आई आवाज़, फिर हुआ ऐसा!