डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि पर शुक्रवार को नफरत फैलाने और गाजियाबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा, जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
मामला दर्ज होने के बाद भी यति नरसिंहानंद शांत नहीं हुए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर FIR का स्वागत किया और महात्मा गांधी पर एक बार फिर विवादित टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन होकर ही रहेगा।
यति नरसिंहानंद गिरि ने नए वीडियो में कहा कि उन्होंने लोनी में हुई घटना का पुरजोर विरोध किया था। इसी दौरान उन्होंने महात्मा गांधी और पुलिस कमिश्नर के बारे में कुछ बातें कहीं, जिसके कारण उनके खिलाफ पांच अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि वे इस FIR का स्वागत करते हैं।
सीएम योगी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब उनसे पहली बार मुलाकात हुई थी तब योगी आदित्यनाथ दिल्ली में हिंदू महासभा भवन आए थे। उस समय दिनेश सन त्यागी हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और वे (नरसिंहानंद) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या मंत्री थे। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर, नाथू राम गोडसे और योगी आदित्यनाथ के दादा गुरु दिग्गविजयनाथ महाराज उनके आदर्श हैं।
यति नरसिंहानंद ने कहा कि दुनिया में कोई भी किसी भी मजबूरी से महात्मा गांधी को अपना पिता मान ले, लेकिन वे महात्मा गांधी को अपना पिता नहीं मानते। वे महात्मा गांधी को इतिहास का सबसे बड़ा गद्दार मानते हैं, जिसकी वजह से 100 करोड़ हिंदुओं के पास अपना देश कहने के लिए एक इंच भी जगह नहीं है। उन्होंने गांधी और नेहरू, दोनों को गद्दार बताया।
उन्होंने दोहराते हुए कहा कि वे महात्मा गांधी को अपने राष्ट्र का पिता नहीं मानते और न ही कभी मानेंगे।
थाने में समर्पण को लेकर उन्होंने कहा कि उनके यहां एक्स मुस्लिम लोगों का एक अधिवेशन है, जिस पर आतंकवादी हमले का खतरा है। ऐसे में वे अपने साथियों को छोड़कर नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि वे रविवार या सोमवार को अनशन करने वाले थे। अगर उन्हें इजाजत मिले, तो दो दिन मंदिर में कुछ जरूरी काम हैं और वे मां वल्गामुखी का अनुष्ठान भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सोमवार को वे अकेले कमिश्नर अजय मिश्रा के ऑफिस जाएंगे, और यह सिर्फ धर्म के लिए मर-मिटने की इच्छा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना परिवार और सबकुछ धर्म पर बलिदान करने के लिए छोड़ा था। उन्होंने गर्व से कहा कि वे उन लोगों के उपकार का बदला चुकाने के लिए कमिश्नर के कार्यालय जाएंगे जिन्होंने उनका साथ दिया है।
अंत में, उन्होंने सीएम योगी को याद दिलाते हुए कहा कि परिवर्तन तो होना ही है, आज नहीं तो कल होगा।
प्राथमिकी के अनुसार, यति नरसिंहानंद गिरि पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आपराधिक धमकी देने, अपमान करने, बदनाम करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने एक वीडियो में गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त और लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। पुलिस के अनुसार, यति नरसिंहानंद गिरि के बयान उकसावे वाले और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले थे।
*Case filed against Yeti Narasimhanand for making derogatory remarks against Mahatma Gandhi.pic.twitter.com/DYOhwNqGG6
— 👑 SHAIKH 👑 (@azharfru1) March 22, 2025
नागपुर हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर
डीके शिवकुमार के बयान पर भाजपा का पलटवार: कांग्रेस संविधान विरोधी!
बिजली की रफ्तार! धोनी ने 0.12 सेकंड में किया स्टंप, सूर्यकुमार रह गए दंग
कहीं बलात्कार तो कहीं..., गुस्से से लाल हुईं जया बच्चन, स्वरा भास्कर भी नाराज!
फिर कायम हुआ धोनी रिव्यू सिस्टम का जलवा!
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़ जारी, नर्सरी में छिपे पांच आतंकी!
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की बहू ने टाइगर वुड्स के साथ रिश्ते का किया खुलासा
नागपुर दंगा: साजिशकर्ता फहीम खान का अवैध घर बुलडोजर से धराशायी
ऐसी सटीक लैंडिंग तो प्लेन की भी नहीं होती होगी!
नागपुर हिंसा: मुख्य आरोपी फहीम खान का अवैध घर बुलडोजर से ध्वस्त