आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में एमएस धोनी ने अपनी स्टंपिंग की कला का प्रदर्शन किया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।
धोनी ने बिजली की तेजी दिखाते हुए केवल 0.12 सेकंड में स्टंपिंग की। उनकी इस फुर्ती ने सबको हैरान कर दिया, ये साबित करते हुए कि उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी चुस्ती-फुर्ती में कोई कमी नहीं आई है।
मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान, धोनी ने मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को जिस तेजी से स्टंप किया, वह देखने लायक था।
सूर्यकुमार यादव भी धोनी की स्टंपिंग देखकर भौंचक्के रह गए। धोनी की इस फुर्ती से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईपीएल 2025 में वो क्या कमाल करने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर धोनी की इस स्टंपिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी ने सूर्यकुमार को संभलने का मौका भी नहीं दिया और गेंद हाथ में आते ही गिल्लियां बिखेर दीं।
चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना भी कमेंट्री करते हुए खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कहा, थाला फॉर ए रीजन।
मुंबई इंडियंस का यह मुकाबला खराब रहा। टीम के कई बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए, जिनमें कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल थे, जिन्होंने 26 गेंदों में 29 रन बनाए।
सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत खराब रही, रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए। तिलक वर्मा के 31 रन और दीपक चहर के 28 रनों की बदौलत मुंबई 9 विकेट खोकर 155 रन बनाने में सफल रही। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने 4 और खलील अहमद ने 3 विकेट लिए।
156 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत भी खास नहीं रही। राहुल त्रिपाठी जल्दी आउट हो गए। रचिन रवींद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर शानदार पारी खेली। रचिन रवींद्र 65 रन बनाकर नॉटआउट रहे और सीएसके को 4 विकेट से जीत दिलाई। मुंबई के लिए विग्नेश पुथुर ने 3 विकेट लिए।
𝙁𝙖𝙨𝙩. 𝙁𝙖𝙨𝙩𝙚𝙧. 𝙈𝙎 𝘿𝙝𝙤𝙣𝙞 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2025
📹 Watch #CSK legend s jaw-dropping reflexes behind the stumps 🔥
Updates ▶ https://t.co/QlMj4G7kV0#TATAIPL | #CSKvMI | @ChennaiIPL | @msdhoni pic.twitter.com/S26cUYzRd8
क्या सिकंदर विक्की कौशल की छावा से भी कम कमाएगी? ओपनिंग डे प्रेडिक्शन पर मचा बवाल!
ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी: संभल CO का बयान
साड़ी वाली दीदी आई, कहते हैं इसको निर्मला ताई : कुणाल कामरा ने वित्त मंत्री सीतारमण पर कसा तंज, वीडियो वायरल
पीएम मोदी का ईद तोहफा: मौलाना बोले, मजबूत होंगे रिश्ते
बिहार में वक्फ बिल पर सियासी तूफान: लालू-तेजस्वी ने थामा मुस्लिम संगठनों का हाथ, किया बड़ा ऐलान
बिना बीज वाला आम देख लोगों के मुंह में आया पानी!
ससुर से हलाला, महीनों तक बनाए संबंध, शौहर की मां बन गई मुस्लिम महिला!
हाईवे पर दिखा गायों का झुंड, रुका दिल्ली CM रेखा गुप्ता का काफिला
बिल्ली बचाने चला शख्स, खुद गिरा नाले में!
पाकिस्तान की शर्मनाक हार: न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में उड़ा दी पाक की धज्जियां!