एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी बिल्ली को बचाने के चक्कर में खुद ही नाले में गिर गया। वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
दरअसल, एक व्यक्ति ने नाले में गिरी बिल्ली को बचाने की कोशिश की। जैसे ही उसने बिल्ली को ऊपर खींचा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा नाले में जा गिरा।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बड़ी मेहनत से बिल्ली को पकड़ता है और जैसे ही उसे बाहर निकालता है, खुद का बैलेंस खो बैठता है और धड़ाम से नीचे गिर जाता है।
दुर्भाग्यवश, बिल्ली भी उस शख्स के साथ नाले में दोबारा गिर पड़ी। इस घटना के बाद दोनों ही पानी में डूब गए।
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ इसे सुपरहीरो की असफल एंट्री बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि बिल्ली की जान तो नहीं गई, लेकिन इंसान की इज्जत जरूर चली गई।
यह वीडियो @BunnyFriendy नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। यूजर्स इस पर खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इसने तो नायक के अनिल कपूर की याद दिला दी। एक अन्य यूजर ने लिखा, बिल्ली की जान तो नहीं गई, भाई की इज्जत चली गई।
kuch bhi karna jata hu kharab ho jata hai🥲 pic.twitter.com/7upbE3v3YN
— 𝐁𝐮𝐧𝐧𝐲🐰𝐁𝐨𝐲sv (@BunnyFriendy) March 24, 2025
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म!
थाईलैंड में भूकंप का भयावह मंजर देख, भारतीय यात्रियों ने तुरंत पकड़ी इंडिया की फ्लाइट
धोनी की चाल पर भड़के CSK फैंस: वो ऐसे ही आएगा, बेवकूफ बनाएगा...
43 साल के धोनी की बिजली सी तेज़ स्टंपिंग! साल्ट भी रह गए हैरान
₹10 का रिचार्ज, 365 दिन की वैलिडिटी: TRAI के नए नियम से 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स की मौज!
जब RCB जीती, तो विराट की मस्ती! जडेजा को चिढ़ाते हुए नाचे
पुलिस से बचता पिकाचू ! तुर्की में प्रदर्शन का अनोखा रूप
धोनी का डबल धमाल: छक्कों की बौछार के साथ IPL इतिहास में रचा CSK के लिए नया कीर्तिमान
सहवाग का धोनी पर तंज: देर से आने में क्या फायदा?
सुकमा में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, 16 नक्सली ढेर!