नागपुर दंगों के मुख्य आरोपी फहीम शमीम खान का अवैध निर्माण धराशायी कर दिया गया है। नागपुर नगर निगम ने सोमवार (24 मार्च, 2025) को बुलडोजर चलाकर उसके दो मंजिला मकान को जमींदोज कर दिया।
फहीम खान पर नागपुर में दंगा भड़काने, भीड़ इकट्ठा करने और भड़काऊ भाषण देकर पथराव-हिंसा करवाने का आरोप है। वह फिलहाल जेल में बंद है।
नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ फहीम खान के घर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इससे पहले, फहीम खान को अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया गया था, लेकिन परिवार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
20 मार्च, 2025 को नगर निगम की टीम ने घर का सर्वे किया था, जिसमें पाया गया कि निर्माण के लिए कोई नक्शा पास नहीं करवाया गया था।
फहीम खान की पत्नी ज़हरुन्निशा के नाम पर बने इस घर का क्षेत्रफल लगभग 950 वर्ग फीट था। अवैध निर्माण के खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
नगर निगम ने पहले दंगा करने वालों की दो दुकानें भी सीज की थीं, जो फहीम खान के करीबी थे। पुलिस के अनुसार, इन दुकानों का इस्तेमाल दंगों के दौरान किया गया था।
17 मार्च, 2025 को फहीम खान ने मुस्लिमों को इकट्ठा कर भड़काऊ भाषण दिया था, जिसमें उसने पुलिस पर हिन्दुओं की मदद करने का आरोप लगाया और कहा था कि किसी को छोड़ना नहीं है।
इसके बाद मुस्लिम भीड़ ने नागपुर में जमकर उत्पात मचाया था, जिसमें 70 लोग घायल हुए थे, जिनमें 30 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। दंगाइयों ने 50 से अधिक गाड़ियां जला दी थीं और एक DCP को कुल्हाड़ी मार दी थी, साथ ही एक महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ भी की थी।
दंगे का मास्टरमाइंड फहीम खान अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी का अध्यक्ष है। उसने 2024 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ बुरी तरह हार गया था।
फहीम खान के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने अब तक 100 से अधिक दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। कई विवादित पोस्ट भी हटाई गई हैं।
*VIDEO | Maharashtra: Civic authorities demolish the illegal portions of a house of Fahim Khan, a key accused in the Nagpur violence who has been booked for sedition, after he failed to remove the unauthorised structure.#NagpurViolence #NagpurNews
— Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2025
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/mpqox3MQ1L
ईरानी शक्ति प्रदर्शन: हजारों मिसाइलों से भरी सुरंग का अनावरण
कभी नक्सली इलाका, आज बिहार टॉपर! प्रिया जायसवाल ने किया कमाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिया गन्ने का जूस, ऑनलाइन पेमेंट देकर दुकानदार को किया खुश
कोई और बनेगा मुख्यमंत्री, नहीं लडूंगा चुनाव! क्या बोल गए योगी?
पटना: सुरभि राज हत्याकांड में पति, पत्नी और वो का पेच, साजिश का पर्दाफाश!
चेन्नई: यूट्यूबर सावुक्कु शंकर के घर पर हमला, गटर का पानी और मल-मूत्र फेंका!
सीमा में रहने की जरूरत: एकनाथ खडसे की कुणाल कामरा को नसीहत
RR vs KKR: गुवाहाटी में बल्लेबाजों का तूफान या गेंदबाजों की धाक? किसका होगा दबदबा?
इम्पैक्ट प्लेयर का खेला : पंजाब के वैशाख ने पलटा मैच, तो गुजरात के रदरफोर्ड ने किया बेड़ागर्क!
हम... हम... कुर्बानी... भारत को धमकी देते हुए कांपे पाक राष्ट्रपति जरदारी; वायरल वीडियो पर उड़ा मजाक